फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   धनतेरस पर एक करोड़ के बर्तन खरीद लेते हैं हिसारवासी

धनतेरस पर एक करोड़ के बर्तन खरीद लेते हैं हिसारवासी

Sun, 04 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर एक करोड़ के बर्तन खरीद लेते हैं हिसारवासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सोमवार को मनाई जाने वाले धनतेरस के लिए लोगों ने प्लानिंग के साथ खरीदारी भी शुरू कर दी है। बर्तन कारोबारियों के अनुसार हिसार शहर के लोग अकेले धनतेरस के लिए एक करोड़ रुपये के बर्तनों की खरीद कर लेते हैं। इसी प्रकार ज्वेलरी का कारोबार भी जमकर होता है और साढ़े 3 से 4 करोड़ का व्यापार ज्वेलरी का होता है। हालांकि व्यापारियों का मानना है कि पिछले दो साल से ज्वेलरी के मामले में ग्राहकों का रुझान आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा है।
हर्ट ऑफ द सिटी राजगुरु मार्केट में शनिवार का हाल यह था कि यहां पैर रखने की भी जगह नहीं थी। अस्थायी दुकानदारों और फड़ वालों ने भी सड़क के बीच और दुकानों के बाहर अपनी दुकानें सजाई हुई थीं। इसके बावजूद बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी थी। बाजारों का यह नजारा अब दिवाली तक बरकरार रहेगा। बाजारों की भीड़भाड को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी शनिवार से अपना ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया। इसके तहत फोर व्हीलर की एंट्री बाजार में बिलकुल बंद कर दी गई। इसके लिए सभी एंट्री रास्तों पर बेरिकेड्स लगा दिए गए।
विज्ञापन

10-15 नए डिजाइन के बर्तन
इस बार बर्तन बाजार में नॉन स्टिक बर्तनों की डिमांड अधिक है। हर दीपवाली पर बाजार में 10 से 15 नए डिजाइन के बर्तन आते हैं। बर्तन व्यापारी अतुल गुप्ता ने बताया कि आकर्षक क्रॉकरी भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। हॉटकेश, थर्मस, जग, केतली, कप आदि की मांग ज्यादा है। विभिन्न प्रकार के गिफ्ट पैक लोगों को लुभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों में एल्युमीनियम के बर्तनों की खरीदारी न करके स्टील व पीतल के बर्तनों की खरीदारी की ओर रुझान बढ़ा है। पूजा की थाली, घंटी व प्लेट आदि की खरीदारी में भी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजावट व सर्दियों के सामान की भी खरीदारी
घर को सजाने के लिए लोग अभी से ही रंग-बिरंगी लड़ियां, गुब्बारे व मिट्टी के दीपों की खरीदारी कर रहे हैं। झालरों से लेकर आकर्षक लड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। सर्दी के मौसम की आहट के कारण बाजार में गर्म कपड़ों की भी अस्थायी दुकानदारों ने सेल लगाई हुई है। इसके अलावा दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की मांग भी बढ़ी है। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलसीडी, एलईडी आदि सामान भी ऑफर के साथ खरीदा जा रहा है और दिवाली के लिए बुकिंग कराई जा रही है।

ये बोले व्यापारी
स्टील और पीतल के बर्तन खरीदने में लोगों का रुझान बढ़ा है। हर वर्ष 20 से 30 प्रतिशत खरीदारी बढ़ती है। सामान्य तौर पर घरों में प्रयोग होने वाले बर्तनों की ज्यादा खरीदारी होती है। बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
-अतुल गुप्ता, बर्तन व्यापारी।

आमतौर पर दीपावली से 10 दिन पहले ही लोग बर्तन खरीदना शुरू कर देते हैं। धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा बर्तनों की खरीदारी होती है। बर्तनों के अलावा भी मिठाई, सजावट का सामान, कपड़े आदि खरीदने में लोग नजर आते हैं।

-अरविंद गुप्ता, बर्तन व्यापारी।

जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आती है वैसे-वैसे लोग सामान खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। नए डिजाइन के बर्तन ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहते हैं। लोग डेली यूज के बर्तन तो खरीदते हीं हैं, साथ में नए डिजाइन के बर्तन भी खरीदते हैं।
-विनोद जैन, बर्तन व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed