फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम ने सर्वे संबंधित मुख्यालय भेजा रिकॉर्ड

निगम ने सर्वे संबंधित मुख्यालय भेजा रिकॉर्ड

Thu, 04 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
निगम ने सर्वे संबंधित मुख्यालय भेजा रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर मुख्यालय को रिकॉर्ड भेज दिया है। रिकॉर्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही सर्वे टीम के पास निमंत्रण पहुंच गया है। अब इस रिकॉर्ड को देखकर सर्वे टीम कभी भी शहर में पहुंच सकती है।
स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने के साथ ही पहले प्रदेश के चार जिलों में टीम जाएगी। 4 जनवरी को सिरसा, जींद, यमुनानगर व गुरुग्राम में सर्वे के लिए टीम पहुंचेगी। इन चारों नगर निगम व परिषद को टीम ने निमंत्रण के बाद सर्वे के लिए पहुंचने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

टीम पूरा दिन करती रही रिकॉर्ड तैयार
नगर निगम की टीम बुधवार को पूरा दिन रिकॉर्ड तैयार करने में लगी रही। देर रात तक निगम की टीम ने मुख्यालय में रिकॉर्ड भेजने के लिए ऑनलाइन रिकॉर्ड अपलोड करने में लगी रही। हर प्वाइंट की सूचना दी। शहर में कितने टॉयलेट हैं और कहां-कहां पर हैं। हर लोकेशन वाइज रिकॉर्ड अपलोड किया गया है। इसी तरह सफाई कर्मचारियों की सूचना, वार्ड वाइज कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों व झाड़ू लगाने वाले कर्मचारियों की सूचना दी गई है। शहर में दिन में दो बाहर कहां-कहां सफाई होती है, कितने कर्मचारी सफाई करते हैं। हर तरह की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठी रिपोर्ट मिली तो कटेंगे नंबर
स्वच्छता सर्वेक्षण में नेगेटिव मार्किंग है। निगम अधिकारियों ने बुधवार को जो रिकॉर्ड व रिपोर्ट भेजी है अगर वो झूठी साबित हुई तो निर्धारित अंक में से नंबर काट लिए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग में नंबर काटने की प्रक्रिया आम लोगों से फीडबैक लेते वक्त अधिक लागू होगी। इसके अलावा अन्य रिपोर्ट भी मौके पर भेजे गए रिकॉर्ड के अनुसार नहीं मिली तो नंबर काट लिए जाएंगे।

वर्जन.प्त........
हमने रजिस्ट्रेशन बुधवार देर रात तक कर दिया। रिकॉर्ड भेजने के साथ ही हमारी तरफ से तैयारी पूरी है। सर्वे टीम कभी भी पहुंच सकती है। अभी तक प्रदेश के चार शहरों में सर्वे की सूचना आई है जिसमें सिरसा, जींद, यमुनानगर व गुरुग्राम में 4 जनवरी को सर्वे के लिए टीम पहुंचेगी।
- सुभाष सैनी, सीएसआई नगर निगम।

निगम ने रिकॉर्ड भेजकर दिया सर्वे टीम को निमंत्रण, आज सिरसा, जींद, यमुनानगर और गुरुग्राम में पहुंचेगी टीम
पेज एक के लिए---
- इसी सप्ताह हिसार में भी सर्वे टीम पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed