{"_id":"5cfeae40bdec22078775d6bf","slug":"15601946162-hisar-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू में दोस्तों से मिलने आए युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएयू में दोस्तों से मिलने आए युवक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
हिसार। एचएयू में अपने दोस्तों से मिलने आए चरखी दादरी के गांव जावली बाढ़डा निवासी 28 वर्षीय युवक अनिल की मौत हो गई। अनिल दोस्तों के साथ ही तालाब में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार अनिल अपने दोस्तों के पास रविवार शाम को एचएयू में आया था। गर्मी के कारण रात करीब 10 बजे अनिल और उसके दोस्त वहीं बने तालाब में नहाने के लिए चले गए। तालाब में नहाते समय अनिल पानी में डूबने से बेहोश हो गया। वहां मौजूद दोस्तों ने उसे बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अनिल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। एचएयू चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया।
गाड़ी चालक था अनिल, तैरना नहीं आता था
मृतक के चचेरे भाई भूपसिंह ने बताया कि अनिल गाड़ी चलाने का काम करता था। उसकी पांच महीने की बच्ची है। अनिल का एक बड़ा भाई है। भूपसिंह ने बताया कि अनिल तैरता नहीं जानता था। इसी वजह से वहां तालाब में नहाते समय पानी में डूब गया। अगर उसे तैरना आता तो शायद ऐसा नहीं होता।