फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पार्षदों ने पूछा 1 से 4 पशु रखने वालों का क्या करेंगे, मेयर बोले नियम देखेंगे

पार्षदों ने पूछा 1 से 4 पशु रखने वालों का क्या करेंगे, मेयर बोले नियम देखेंगे

Wed, 05 Jun 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों ने पूछा 1 से 4 पशु रखने वालों का क्या करेंगे, मेयर बोले नियम देखेंगे
हिसार। डेयरी शिफ्टिंग को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने मंगलवार को पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में मेयर ने पार्षदों से डेयरियों का डाटा एकत्रित करने के लिए कहा। इस डाटा का अधिकारियों द्वारा किए गए सर्वे के साथ मिलान किया जाएगा। मेयर ने पार्षदों को बताया कि 5 से लेकर 50 पशुओं को रखने वालों को बगला रोड पर पशुओं की संख्या के हिसाब से प्लॉट दिए जाएंगे। इस पर पार्षदों ने मेयर से पूछा कि 1 से 4 पशु रखने वालों का क्या किया जाएगा। इस पर मेयर ने जवाब दिया कि इसको लेकर क्या नियम बनाए गए हैं, यह देखा जाएगा।
विज्ञापन

एक भी पशु रखना है तो लेनी होगी निगम से अनुमति
बैठक में मेयर ने बताया कि 5 या इससे अधिक पशुओं वाली डेयरियों को तो शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे कम पशु कोई रखना चाहेगा तो उसको निगम प्रशासन को अवगत करवाना होगा। अगर शहर में रहने वाले लोगों द्वारा एक भी पशु रखा जाएगा तो पहले उसकी निगम से अनुमति लेनी होगी। उसके बाद ही पशु रखे जा सकेंगे। बिना अनुमति पशु रखने पर जुर्माना लगाया जाएगा और पशु जब्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

सात दिन में फार्म भरकर देनी होगी डेयरियों की जानकारी
शहर में डेयरियां चलाने वाले डेयरी संचालकों के लिए निगम प्रशासन द्वारा एक फार्म तैयार किया गया है। इस फार्म को भरकर डेयरी संचालकों को सात दिन में नगर निगम में जमा करवाना होगा। इस फार्म को पार्षद से सत्यापित भी करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी देनी है फार्म में
-- डेयरी संचालक का नाम
-- पशुओं की संख्या
-- प्रॉपर्टी टैक्स की आईडी नंबर
-- डेयरी का क्षेत्रफल
-- अगर डेयरी किराये पर है, तो किरायानामा
पहले बताई ऊपरी मंजिल पर बैठक, फिर नीचे, पार्षद प्रतिनिधि नाराज
बैठक का समय मेयर द्वारा 10 बजे का रखा गया था। मगर निर्धारित समय पर बैठक शुरू नहीं हुई। वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान बैठक में शामिल होने निगम कार्यालय आए। उन्हें मेयर के पीए ने पहले तो ऊपरी मंजिल के बैठक कक्ष में जाने के लिए बोला। मगर काफी देर वह इंतजार करते रहे और कोई नहीं आया तो वह नीचे आ गए। इस पर मेयर के पीए ने उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर बने नए पार्षद कक्ष में ही बैठक होने की बात कही। इस पर दीवान ने नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक में नहीं जाने का फैसला किया। मगर बाद में अन्य पार्षदों व एक्सईएन ने फोन करके दीवान को बैठक में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed