फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   39 साल में भाजपा की अकेले दम पर पहली जीत, बनाया रिकॉर्ड 21-39-10

39 साल में भाजपा की अकेले दम पर पहली जीत, बनाया रिकॉर्ड 21-39-10

Fri, 24 May 2019 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
39 साल में भाजपा की अकेले दम पर पहली जीत, बनाया रिकॉर्ड 21-39-10
हिसार। भारतीय जनता पार्टी ने अपने गठन के 39 साल के इतिहास में पहली बार हिसार लोकसभा के चुनाव में अकेले दम पर जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी दुष्यंत चौटाला को 3 लाख 14 हजार 68 वोटों से हराकर पहली बार 17वीं लोकसभा के सांसद बने हैं।
विज्ञापन

आईएएस से रिटायरमेंट लेकर चुनाव मैदान में उतरे बृजेंद्र सिंह ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को बचाते हुए दो राजनीतिक परिवारों के धुरंधरों को बड़े अंतर से पराजित किया है। बृजेंद्र सिंह को रिकॉर्ड तोड़ 6 लाख 3 हजार 289 वोट मिले, जबकि दूूसरे नंबर पर रहे जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला को 2 लाख 89 हजार 221 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी भव्य बिश्नोई अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। भव्य को 1 लाख 84 हजार 369 वोट मिले। वहीं चौथे नंबर पर बसपा-लोसुपा के प्रत्याशी सुरेंद्र शर्मा रहे, जिन्हें 45 हजार 190 वोट मिले।
विज्ञापन

इस बार पूरी तरह भजनलाल का गढ़ तोड़ गई मोदी लहर
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ माने जाने वाले हिसार में सेंध तो साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ही लग गई थी। जब कुलदीप बिश्नोई को दुष्यंत चौटाला ने 31 हजार 994 वोटों से हराया था। मगर इस बार मोदी लहर में भजनलाल का गढ़ पूरी तरह टूट गया। भाजपा हिसार लोकसभा क्षेत्र के साथ साथ आदमपुर में भी बिश्नोई परिवार को शिकस्त देने में कामयाब हो गई। वहीं हिसार शहर और हांसी हलके में भी हमेशा अपना वर्चस्व रखने वाला भजन परिवार बुरी तरह पिछड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 में से 24 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
इस बार लोकसभा चुनाव में 26 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से भव्य बिश्नोई सहित 24 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कई पार्टियों के उम्मीदवारों से अधिक वोट तो निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले हैं।
पिता को मिले थे 2 लाख 51 हजार वोट, बृजेंद्र को मिले ढाई गुणा से ज्यादा
भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह के पिता केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी हिसार लोकसभा क्षेत्र से पहली बार 1984 में चुनाव लड़ा था। उस समय बीरेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश चौटाला को हराया था। उस चुनाव में बीरेंद्र सिंह को 2 लाख 51 हजार 367 वोट मिले थे। मगर इस बार के चुनाव में उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को ढाई गुणा से भी अधिक 6 लाख 3 हजार 289 वोट मिले हैं।
दोपहर दो बजे अग्रसेन भवन में शुरू हुआ जश्न
जीत की तस्वीर साफ होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं को दोपहर दो बजे अग्रसेन भवन में एकत्रित होने का संदेश पहुंचाया गया। कार्यकर्ता अग्रसेन भवन पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाने लगे। थोड़ी देर में वहां केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया सहित नेताओं का जमावड़ा लग गया। इसके बाद एक-एक करके सभी नेताओं ने अपने विचार कार्यकर्ताओं से साझा किए।

अप्रत्याशित बहुमत भाजपा को हिसार से मिला है, उसके लिए हिसार की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद। भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज और नेताओं ने तन-मन-धन से चुनाव में प्रयास किया, मेहनत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत देने में हम सभी कामयाब हुए हैं। हिसार के विकास के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
- बृजेंद्र सिंह, नवनियुक्त सांसद, हिसार।

हिसार की जनता का जनमत हमें स्वीकार है। संघर्ष के लिए हम सदा तैयार रहेंगे। स्व. चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए संघर्ष करेंगे और निश्चित रूप से विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। भाजपा के चुने गए सांसद बृजेंद्र सिंह को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।

- दुष्यंत चौटाला, जजपा प्रत्याशी

हिसार मेरा घर है और हमेशा रहेगा। जिन लोगों ने मेरे पक्ष में मतदान किया, उनका मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने नहीं किया, उनकी सेवा में आधी रात भी हाजिरी रहूंगा। यह हार मेरी नहीं, हिसार की है। मैं जनता के बीच सेवा करने आया था। मेरा विश्वास है कि मैं इतना काम हिसार क्षेत्र में करता कि किसी भी सांसद ने देश में नहीं किया होगा। भाजपा सांसद को मैं बधाई देता हूं।
- भव्य बिश्नोई, कांग्रेस प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed