{"_id":"5c86afd7bdec22142c5ca2f1","slug":"151552330711-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों की पंचायत के अनुरोध पर उगालन गांव का परीक्षा केंद्र हुआ बहाल, बाहरी हस्तक्षेप के कारण शनिवार को हुआ था रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांवों की पंचायत के अनुरोध पर उगालन गांव का परीक्षा केंद्र हुआ बहाल, बाहरी हस्तक्षेप के कारण शनिवार को हुआ था रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद (हिसार)। उपमंडल के गांव उगालन का परीक्षा केंद्र अब गांव में ही रहेगा। उगालन के सरपंच प्रतिनिधि साहिल खर्ब, धर्मखेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश खर्ब, भकलाना के सरपंच वेदपाल व पुट्ठी के सरपंच विजेंद्र पहलवान उगालन के रद्द हुए परीक्षा केंद्र को बहाल करवाने के लिए सोमवार को बोर्ड के चेयरमैन से मिले।
साहिल खर्ब ने बताया कि बोर्ड के चेयरमैन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मंगलवार को होने वाली परीक्षा में हम जांच करेंगे। अगर मंगलवार की परीक्षा का आयोजन सही ढंग से हुआ तो केंद्र को वहीं पर रखा जाएगा। अगर मंगलवार को परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो परीक्षा केंद्र को बदल दिया जाएगा। इस पर चारों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने लिखित में बोर्ड के चेयरमैन को आश्वस्त किया है कि अब भविष्य में परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ को नहीं आने दिया जाएगा। अब खुद पंचायत स्कूल में बैठेगी और किसी भी प्रकार के बाहरी व्यक्ति को स्कूल के आसपास नहीं आने दिया जाएगा।
गौरतलब है कि शनिवार को बारहवीं कक्षा के हिंदी विषय के पेपर में बाहरी हस्तक्षेप के कारण भिवानी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने परीक्षा केंद्र व परीक्षा को ही रद्द कर दिया था। तब से परीक्षा केंद्र को वापिस बहाल करवाने के लिए चारों गांव के सरपंच बोर्ड चेयरमैन से मिलने की कोशिश में थे।