{"_id":"5a663a254f1c1ba2268b5efb","slug":"151516648997-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तक जाटों से विमुख नहीं हुए सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तक जाटों से विमुख नहीं हुए सैनी
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी (ब्यूरो)। भाजपा सरकार जाटों को आरक्षण देने के मामले में राजनीति कर रही है। सीएम के समक्ष जाटों की मांगों को लेकर जो फैसला हुआ था, उसमें केवल चार ही मांगें पूरी हुई हैं। दो मांगें अभी लंबित हैं। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार जाट समुदाय के अपने लोगों को छोड़कर हमारे लोगों पर मामले दर्ज करती है। वहीं सांसद सैनी द्वारा नई पार्टी बनाए जाने की घोषणा पर मलिक ने कहा कि वह भाजपा के इशारे पर यह काम कर रहे हैं। आज तक सैनी जाटों से विमुख नहीं हुए। अब 65 साल की उम्र में पहुंचने के बाद उन्हें ऐसा कौन सा इंजेक्शन लगा गया, जो वह जाटों से विमुख होकर पार्टी बनाने की बात कर रहे हैं। कहा कि
मलिक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 15 फरवरी को हरियाणा में आ रहे हैं। वह सीएम को निर्देश देकर जाटों को आरक्षण देने का रास्ता साफ करें। उन्होंने कहा कि सरकार जो जातीय सर्वे करवा रही है, उसमें कोई दम नहीं है। मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल चाहे तो जाटों को आरक्षण मिल सकता है। लोकसभा में जाटों को आरक्षण देने के लिए सरकार द्वारा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।