फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सनसिटी के पार्किंग को लेकर निगरानी समिति ने जांच के बाद उठाए सवाल

सनसिटी के पार्किंग को लेकर निगरानी समिति ने जांच के बाद उठाए सवाल

Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सनसिटी के पार्किंग को लेकर निगरानी समिति ने जांच के बाद उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भाजपा निगरानी समिति के अध्यक्ष मनदीप मलिक ने सनसिटी के सामने की जा रही पार्किंग को अवैध बताते हुए इसकी जांच की। मनदीप मलिक ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के रोड पर पार्किंग वसूलना पूरी तरह गलत है। जन परिवाद समिति की मीटिंग में भी इस पार्किंग को अवैध बताया जा चुका है।
भाजपा निगरानी समिति के लोकसभा अध्यक्ष मनदीप मलिक ने सनसिटी के सामने रोड पर की जा रही पार्किंग की पर्चियों की जांच की। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें फोन कर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत दी थी। इसके बाद वह पार्किंग की जांच के लिए पहुंचे। नियमों के अनुसार पार्किंग बेसमेंट में तय की गई थी। इसी के अनुसार इसका भवन मैप पास किया गया था। अब अंडर ग्राउंड में यहां मेगामार्ट चलाया जा रहा है। ऐसे में पार्किंग रोड पर बना दी गई है। रोड पर ही पार्किंग के नाम पर वसूली भी की जा रही है। पीडब्ल्यूडी की रोड पर पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। मनदीप मलिक ने मौके से डीएसपी जितेंद्र को फोन किया। उन्होंने कहा कि इस अवैध पार्किंग की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


रोड पार्किंग के लिए बनी थी कमेटी
जन परिवाद समिति की बैठक में करीब छह महीने पहले एक कमेटी का गठन किया गया था। इसने रोड पर पार्किंग नहीं होने के लिए जांच की थी। समिति में एसडीएम परमजीत सिंह, डीएसपी जितेंद्र कुमार, समिति सदस्य मनदीप मलिक, हरेराम मिश्रा की टीम ने पार्किंग को लेकर जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएंडआर की जगह पर अगर किसी ने स्थायी पार्किंग बनाई हुई है, तो उस पर विभाग की तरफ से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दिल्ली रोड पर सनसिटी मॉल, मैरिज पैलेस आदि के बाहर रोड पर अगर कोई गाड़ी अस्थायी रूप से खड़ा करता है तो उसका कंट्रोल नगर निगम के हाथ में है।
-योगेश मेहरा, एक्सईएन, बीएंडआर

मेरे सामने अवैध पार्किंग की कोई शिकायत अभी नहीं आई। अगर कोई शिकायत आएगी तो पार्किंग की जांच करा दी जाएगी। किसी तरह की अवैध पार्किंग को सहन नहीं किया जाएगा।
-परमजीत चहल, एसडीएम, हिसार

पार्किंग के बारे में बुधवार को निगम से जानकारी ली जाएगी। रिकॉर्ड जांच से पता कराया जाएगा कि सनसिटी की पार्किंग कहां है। बीएंडआर के रोड पर पार्किंग किस तरह कराई जा रही है।

-मनदीप मलिक, अध्यक्ष निगरानी समिति, भाजपा
----
पार्किंग के लिए मैंने ठेका लिया हुआ है। पार्किंग अवैध या वैध के बारे में मुझे जानकारी नहीं। मैं अपने ठेके के अनुसार पार्किंग शुल्क ले रहा हूं। रोड पर नहीं अपने एरिया में पार्किंग ले रहे हैं।
-राजबीर सिंह, पार्किंग ठेकेदार, सनसिटी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed