फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दुष्यंत बोले मेरै पै पहला मुकदमा टोल उखाड़नै का दर्ज होगा

दुष्यंत बोले मेरै पै पहला मुकदमा टोल उखाड़नै का दर्ज होगा

Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत बोले मेरै पै पहला मुकदमा टोल उखाड़नै का दर्ज होगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मेरे ऊपर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। मुझ पर सबसे पहला मुकदमा टोल उखाड़ने का दर्ज होगा। टोल टैक्स के नाम पर जनता से हो रही लूट को हम सहन नहीं करेंगे। ये शब्द हिसार लोकसभा क्षेत्र से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने रविवार को रामायण टोल पर जन पंचायत में कहे। जिले को टोल मुक्त करने के लिए रामायण टोल प्लाजा पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जन पंचायत का आयोजन किया था। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।
सांसद ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार को कोई भी कार्य करने से पहले कानून और संविधान पढ़ना चाहिए। हांसी से सिरसा जाने के लिए करीब 400 रुपये टोल के देने पड़ते हैं। भाजपा सरकार ने पुरानी सड़कों की लीपापोती करके और टोल नाके लगाकर जनता को लूटने का काम किया है। सरकार रामायण टोल टैक्स, बाड्डो पट्टी टोल टैक्स, नरवाना टोल टैक्स, मुरथल टोल टैक्स, चिकनवास टोल अवैध रूप से बनाकर जनता को लूट रही है, लेकिन हम लोगों को जागरूक करके हो रही लूट को बंद कराएंगे। टोल पर हो रही अवैध वसूली को बंद कराने के लिए हम आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाएंगे। अगर यह कार्य करने में हम गलत हैं तो सरकार हमारे खिलाफ मुकदमे दर्ज करे। जिला उपायुक्त को हमने टोल को बंद करने के लिए एक दिसंबर तक समय दिया है। अगर प्रशासन के साथ शासन नहीं चेता तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। इसके बाद हम चंडीगढ़ हाईकोर्ट तक इस मामले लेकर जाएंगे। टोल को बंद करवाकर ही दम लेंगे। सांसद ने कहा कि मेरे ऊपर आज एक भी मुुकदमा नहीं है। पहला मुकदमा इस टोल को उखाड़ने का दर्ज होगा। सांसद ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर एक दिसंबर तक हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो इस टोल का पहला पिलर मैं ही उखाड़ूंगा।
विज्ञापन

हिसार से बरवाला अप-डाउन में 100 रुपये का लगता है तेल और टोल टैक्स 170 का
युवा सांसद ने हैरानी जताई कि हिसार से बरवाला अगर खुद की गाड़ी में कोई सफर करे तो अप-डाउन में तेल तो 100 रुपये का खर्च होता है और टोल के 170 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। दुष्यंत ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह जिला प्रशासन, सरकार के मुख्य सचिव और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पार्टी बनाकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी बनाने की दी सलाह
सांसद ने कार्यकर्ताओं, खाप प्रधानों, सामाजिक संगठनों के प्रधानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से कमेटी बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों से राय लें और इसके बारे लोगों को जागरूक करें। सरकार को चेताएं कि अगर इस प्रकार के काम करेगी तो हिसार की जनता शांत बैठने वाली नहीं है। सातबास के प्रधान ने कहा कि इस टोल का विरोध पहले भी कई गांवों के लोगों ने किया था। अब उनकी तरफ से टोल हटाने की इस मुहिम में पूरा समर्थन है।
सामाजिक संगठनों, खाप प्रतिनिधियों ने दिया समर्थन
इनेलो वर्कर रविवार सुबह 10 बजे रामायण टोल प्लाजा पर इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टोल टैक्स के नाम लूट बंद करो के नारों से प्रदर्शनकारियों ने टोल टैक्स का विरोध किया। जिलेभर से पंचायत को समर्थन देने पहुंचे विभिन्न सामाजिक संगठनों, खापों के प्रतिनिधियों, निजी बस समितियों के मालिकों और काफी सरपंचों ने टोल हटाने की मांग की।
जारी रहा हस्ताक्षर अभियान
जन पंचायत में आए प्रदर्शनकारियों से युुवा इनेलो सदस्यों ने टोल बंद कराने के लिए हस्ताक्षर करवाए। इन सदस्यों ने आने-जाने वाले वाहन चालकों और सभी प्रदर्शनकारियों से फॉर्म भरवाए। वाहन चालकों ने इस अभियान का समर्थन किया।
इन्होंने भी दिया समर्थन
जनपंचायत में इस मुहिम का समर्थन करने वालों में प्रमुख रूप से झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार, सिंहमार खाप के प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर सिसाय, काजला खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमल काजल, भ्याण खाप से राजकुमार रेढू, सातबास खाप से चौ. धारा सिंह और मास्टर महेंद्र सिंह, पंचग्रामी से रामनिवास खेदड़, पूनिया खाप से जोगेंद्र पूनिया, बार एसोसिएशन हिसार के पूर्व प्रधान कलम सिंह एडवोकेट, जाट समाज संगठन मिलगेट से जयमहेंद्रपाल पूनिया, थ्री व्हीलर एसोसिएशन के उपप्रधान सतबीर मुंगेरिया, मेला ग्राउंड कॉमर्शियल मार्केट के उपप्रधान मोहित अरोड़ा, मानव इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. सीपी गुप्ता, बूरा खाप से शिवलाल राजली और अजीत बूरा, जिला पार्षद सरोज बामल, पार्षद जस्सी पेटवाड़, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव रमेश भूटानी, कपड़ा एसोसिएशन के संरक्षक रमेश मेहता, सहकारी परिवहन समिति के जिला प्रधान श्रीपाल खेड़ी, भिवानी बार से मनमोहर, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सजन लावट, हांसी बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजकुमार खर्ब, आदमपुर बार एसोसिएशन से एडवोकेट मदन लाडवी, हिसार स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान गुरदीप चड्ढा, अखिल भारतीय सैन समाज के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार दिनोदिया, कृष्णा भाटी, हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच, उकलाना अंबेडकर सभा के महासचिव जोगेंद्र सेलवाल ने अपना समर्थन दिया।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में बरवाला हलके के विधायक वेद नारंग, उकलाना के विधायक अनूप धानक, इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी, जिला पार्षद सरोज बामल, कमल सिंह वकील, संदीप सिंगल रामायण, अमित बूरा, धारा सिंह, रामनिवास खेदड़, मास्टर महेंद्र मय्यड़, जोगेंद्र पूनिया, महेंद्र पाल पूनिया, मोहित अरोड़ा, रमेश मेहता, ओमप्रकाश, गुरदीप चड्ढा, रामनिवास सोनी, संतोष पानू और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed