{"_id":"59fcc3964f1c1bb6678b9396","slug":"151509737366-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ तीन चिता आने से अर्बन एस्टेट में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ तीन चिता आने से अर्बन एस्टेट में मचा कोहराम
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अर्बन एस्टेट निवासी रिटायर्ड ईटीओ अमीलाल पंवार के घर शुक्रवार शाम एक साथ तीन शव पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। रिटायर्ड ईटीओ के बेटे दीपक, पोते मान्य और आदित्य समेत चार लोगों की शुक्रवार तड़के पंजाब के अबोहर के पास कार नहर में गिरने से मौत हो गई। दीपक की पत्नी अन्नु मायके में रह गई थी और दीपक दोनों बच्चों, रिश्तेदार और चालक के साथ कार में अबोहर के लिए चला था। दीपक वगैरहा को अबोहर से हिसार के लिए बस में सवार होना था।
परिजन और रिश्तेदार हादसे की सूचना मिलने पर अबोहर रवाना हो गए थे। वहां से पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराकर परिजन एक एंबुलेंस के साथ शुक्रवार शाम 4.59 बजे अर्बन एस्टेट स्थित मकान नंबर 1370 के आगे पहुंचे। तब वहां भारी संख्या में लोग खड़े थे। अंदर मकान में काफी संख्या लोग मौजूद थे। वे परिजनों को संभाल रहे थे। जैसे ही एंबुलेंस से तीनों शव उतारे तो विलाप के मारे महिलाओं की चीख-पुकार आने लगी। दीपक की पत्नी अन्नु को महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से संभाला। वह सुध-बुध खो बैठी। अन्नु को परिजन हादसे के बाद अबोहर स्थित मायके से ले आए थे। दीपक सेक्टर-15 में मेडिकल हॉल चलाता था। उनका 14 वर्षीय बेटा मन्य नौवीं और 12 वर्षीय बेटा आदित्य सातवीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। दीपक के भाई विकास, उसकी पत्नी ममता, छोटे भाई नीलम कुमार, उसकी पत्नी प्रीति, बहन प्रियंका, पिता अमीलाल और मां फजिया देवी समेत अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के रिश्तेदार एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूपसिंह रोहिल्ला ने बताया कि रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक पतराम सिंह मृतक दीपक के पिता अमीलाल के संबंधी हैं। दीपक का भाई विकास पतराम सिंह का दामाद है। उन्होंने बताया कि देर शाम तीनों शवों का अंतिम संस्कार सेक्टर-16-17 स्थित श्मशानघाट में किया गया।