{"_id":"59f779b54f1c1bee688b84cc","slug":"151509390773-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को बुलाया मार्च पास्ट में हिस्सा लेने के लिए मगर शेडयूल में है ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को बुलाया मार्च पास्ट में हिस्सा लेने के लिए मगर शेडयूल में है ही नहीं
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
स्वर्ण जयंती और खेल महाकुंभ के समापन समारोह में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासनिक अमला व पांच हजार खिलाड़ियों को बुलाया गया है। पहले खिलाड़ियों को मार्च पास्ट करने की प्लानिंग पर बुलाया गया था मगर यह प्लान बदल दिया गया। खेल अधिकारियों का कहना है कि अब खिलाड़ी मार्च पास्ट में भाग नहीं लेंगे। वे केवल बैठकर कार्यक्रम ही देखेंगे। यानी ये कहना गलत नहीं होगा कि सरकार ने भीड़ दिखाने के लिए ही उन्हें बुलाया था। इसके अलावा प्रशासनिक अमले पर भी भीड़ जुटाने के लिए दबाव दिया गया है। मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी व सभी कर्मचारी समारोह स्थल पर भीड़ का हिस्सा रहेंगे।
प्रदेश के सभी अर्जुन अवार्डी, भीम अवार्डी, द्रोणाचार्य अवार्डी व ध्यानचंद अवार्डी को दिया निमंत्रण दिया गया है। इन सभी 239 खिलाड़ियों को भी केवल समारोह की भीड़ जुटाने के लिए बुलाया गया है। इनके लिए ऐसा कोई कार्यक्रम शेडयूल में नहीं रखा गया है कि उन्हें कि उन्हें सम्मान दिया जा सके अथवा आम लोगों को इनके सम्मान के साथ संदेश दिया जा सके।
पांच डिविजन के 100-100 खिलाड़ियों को बांटी गई थी ड्रेस
जिला खेल अधिकारियों के माध्यम से पांचों डिविजनों में जिला वाइज 100-100 खिलाड़ियों को ड्रेस बांटी गई थी। इन खिलाड़ियों को यह ड्रेस इसलिए दी गई थी कि इनसे मार्च पास्ट करवाया जाएगा। मगर अब यह प्लान बदलने के कारण ड्रेस कोड का कोई प्रतिबंध नहीं रहा। कोई खिलाड़ी ड्रेस पहन कर आ भी सकता है और नहीं भी। हिसार डिविजन में इन खिलाड़ियों को ग्रे कलर की ड्रेस दी गई थी।
विज्ञापन
वर्जन
खिलाड़ियों को उपराष्ट्रपति से सम्मानित करवाया जाएगा ऐसा अभी तक तो कोई शेड्यूल में नहीं हैं। इसके अलावा पहले खिलाड़ियों से मार्च पास्ट करवाने का प्लान था वह भी बदल गया। अब खिलाड़ियों पर कोई ड्रेस कोड लागू नहीं है।
- छाजूराम, डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्टस ऑफिसर।
------------------
सीएम ने एचएयू फैकल्टी क्लब में किया डिनर
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रात आठ बजे एचएयू फैकल्टी क्लब में डिनर किया। डिनर कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक डॉ. कमल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। डिनर के दौरान वे अधिकारियों व स्थानीय नेताओं से समारोह से संबंधित ही चर्चा करते रहे। डिनर करने के बाद वे रेस्ट हाउस में चले गए।