फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मंगाली के पंप पर 23 लीटर डलवाया निकला 18 लीटर , पंप पर चिप का शक , रात को ग्रामीण धरने पर बैठे

मंगाली के पंप पर 23 लीटर डलवाया निकला 18 लीटर , पंप पर चिप का शक , रात को ग्रामीण धरने पर बैठे

Fri, 15 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंगाली के पंप पर 23 लीटर डलवाया निकला 18 लीटर , पंप पर चिप का शक , रात  को ग्रामीण धरने पर बैठे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार-स्याहड़वा मार्ग पर मंगाली के पेट्रोल पंप पर वीरवार को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में कम डीजल डाले जाने पर चिप लगी होने का आरोप लगाकर जोरदार हंगामा किया। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने पहुंचकर मशीन को जांच होने तक बंद करा दिया है। शुक्रवार को दिल्ली की एक्सपर्ट टीम पहुंचकर पंप की जांच करेगी। ग्रामीणों ने मशीन को तिरपाल से ढककर चारों तरफ से रस्सियों से बांध दिया और मशीन के सामने धरने पर बैठ गए। वहां दिनभर तनावपूर्ण माहौल बना रहा और पुलिस बल तैनात रहा।
मंगाली आकलान के अजीत सिंह सुथार ने बताया कि उसका छोटा भाई विनोद कुमार वीरवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर लेकर चौकी के पास पेट्रोल पंप पर डीजल भराने गया था। वहां कारिंदे ने 1400 रुपये का डीजल डलवाया। मशीन ने 23.06 लीटर दर्शाया। विनोद कुमार को डीजल कम होने का शक हुआ। उसने ट्रैक्टर की टंकी खोलकर एक डंडी से डीजल चेक किया। उसका शक और ज्यादा बढ़ गया। इस पर विनोद ने अपने बड़े भाई अजीत और दोस्तों को फोन कर अवगत कराया और उनको पंप पर बुलाया। अजीत और कई ग्रामीण कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर की टंकी खोलकर डंडी से डीजल चेक किया। उनको भी डीजल कम लगा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
अजीत ने बताया कि इस पर उन्होंने पंप पर मौजूद लोगों से डीजल कम होने की बात कही तो वे मानने को तैयार नहीं हुए। दोनों पक्षों की वहां जमकर बहस हुई। इस पर वहां ग्रामीणों का हुजूम बढ़ता गया। अजीत, विनोद ने जानकारों और ग्रामीणों को फोन कर मौके पर बुुला लिया। पंप पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और वहां देेखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। हालात देखकर सदर थाना एसएचओ देवेंद्र नैन और मंगाली चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप मालिक ने कारिंदे से की मारपीट
अजीत ने बताया कि वहां पेट्रोल पंप मालिक और कारिंदे कम डीजल डालने की बात पर सहमत नहीं हुए तो बाल्टी मंगाई गई। ट्रैक्टर में करीब छह लीटर डीजल पहले से था और विनोद ने 23.06 लीटर डलवाया था। अजीत ने बताया कि ऐसे में ट्रैक्टर से करीब 29 लीटर डीजल निकलना था, लेकिन बाल्टी से डीजल निकालकर मापा तो करीब 18 लीटर निकला। इस पर वहां हंगामा हो गया। अजीत ने बताया कि माहौल भड़कता देखकर मालिक ने इसे कारिंदे की करतूत बताकर उससे मारपीट की।
माप-तोल विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर
प्रशासन से सूचना मिलने पर माप-तोल विभाग के इंस्पेक्टर जयपाल सिंह, सेल्स ऑफिसर आयुष अग्रवाल, एएफएसओ राजकुमार सैनी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद डीएफएसी सुभाष सिहाग भी मौके पर पहुंचे और मशीन की जांच की। उन्होंने मशीन को सील कर दिया। इस टीम ने मशीन को सही बताया तो ग्रामीण नहीं माने। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने दिल्ली से एचपीसीएल की एक्सपर्ट टीम बुलाने का फैसला लिया। यह टीम शुक्रवार को आएगी।
पंप पर पुलिसकर्मी तैनात
ग्रामीणों ने कहा कि जांच में चाहे कितने दिन लगे, वे पंप के सामने बैठेंगे। इस पर ग्रामीणों ने पंप के सामने धरना दे दिया। वे देर रात तक वहां बैठे थे। प्रशासन ने माहौल तनावपूर्ण देखते हुए वहां पुलिसकर्मी तैनात किए थे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त
डीसी निखिल गजराज ने नायब तहसीलदार एचके गुप्ता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर जाकर जांच करेंगे। मौके पर पुलिस बल भी नियुक्त किया गया है, जो लगातार प्रशासन को रिपोर्ट देंगे।

यह बोले ग्रामीण
अजीत ने बताया कि हमें लगता है कि मशीन में चिप लगी है। ग्रामीणों ने वहां हंगामा कर दिया। भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कोई हल न होते देखकर मशीन को तिरपाल से ढककर उसे चारों तरफ से रस्सी से बांध दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मशीन की तसल्ली करने वाले अधिकारी बेशक कितने दिन में आएं। वे तब तक पंप के सामने धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर संदीप सरपंच मंगाली सुरतिया, मंगाली आकलान के सुभाष चंद्र, मंगाली मोहब्बतपुर के सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सिंह, मंगाली ढाणी जाटान के विनोद मान, मंगाली झारा के सरपंच लीलूराम और अजीत, विनोद, छत्रपाल, बलजीत सिंह, संजीव पूनिया, फकीर चंद, सुरेश सुथार, सुभाष, राजेश बिश्नोई, कुलदीप मान, जयबीर और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

फोटो 49 व 48
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच होने तक मशीन को कराया बंद, आज दिल्ली की एक्सपर्ट टीम करेगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed