फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ..अब बिना हेलमेट वाले बाइकर्स को पंप संचालक नहीं डालेंगे पेट्रोल

..अब बिना हेलमेट वाले बाइकर्स को पंप संचालक नहीं डालेंगे पेट्रोल

Thu, 03 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
..अब बिना हेलमेट वाले बाइकर्स को पंप संचालक नहीं डालेंगे पेट्रोल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस एक से 15 अगस्त तक जिले में एक विशेष अभियान चला रही है। पुलिस के इस अभियान के तहत अब जिले में बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। एसपी मनीषा चौधरी ने अभियान को सफल बनाने के आदेश दिए हैं।
एसपी ने बताया कि सभी डीएसपी, एसएचओ और ट्रैफिक इंचार्ज को अपने एरिया में पड़ने वाले पेट्रोल पंप संचालकों की मीटिंग बुलाने के आदेश दिए गए हैं। मीटिंग कर उनको बताया जाए कि वे अब बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को पेट्रोल न बेचें। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने से दुपहिया चालक की जिंदगी बच सकती है। महज चालान के डर से हेलमेट नहीं पहनें, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा और परिवार की खुशियों के लिए हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि हर साल हत्या जैसे अपराधों से अधिक लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। सड़क सुरक्षा के प्रति हमें ज्यादा गंभीर होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

एसपी ने पेट्रोल पंप मालिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना हेलमेट वाले किसी दुपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दें। उन्होंने आम जन से अपील की कि वे दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed