फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15 year old girl's body found hanging, father said - she was mentally disturbed

Hisar News: 15 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला, पिता बोले-मानसिक रूप से परेशान थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
15 year old girl's body found hanging, father said - she was mentally disturbed
हिसार। बड़वाली ढाणी में बुधवार दोपहर को खुशबू (15) ने पंखे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। एचटीएम थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़वाली ढाणी निवासी शिवशंकर मजदूर हैं। बुधवार सुबह वह काम पर गया था। उसकी सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर पर थी। शाम करीब चार बजे घर लौटा तो बेटी फंदे पर लटती मिली। इसके बाद निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवशंकर ने बताया कि उसकी बेटी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। वहीं, जहरीले पदार्थ के प्रभाव के चलते गांव खारिया के 30 वर्षीय अमित ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार अमित ने दो दिन पहले खेत में गया था। परिजनों को बाद में वह कीटनाशक के प्रभाव में मिला था। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

आदमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिसार नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आदमपुर रेलवे चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे सिरसा से चलने वाली हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने नीले रंग की पेंट व बादामी रंग की शर्ट पहनी थी। मृतक के पास से हिसार से अमृतसर का रेलवे टिकट मिला है जो 23 अक्तूबर का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed