फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15 days of notice passed, not a single defaulter deposited tax

नोटिस का 15 दिन का समय नोटिस का 15 दिन का समय बीता, एक भी बकायेदार ने जमा नहीं कराया टैक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
15 days of notice passed, not a single defaulter deposited tax
हिसार। नगर निगम की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों को थमाए गए नोटिस का 15 दिन का समय बीत चुका है। मगर एक भी बकायेदार ने टैक्स जमा नहीं करवाया है। अब निगम प्रशासन इन बकायेदारों को दूसरा नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। इस नोटिस के तहत भी बकायेदारों को टैक्स जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। अगर इस अवधि में वह बकाया टैक्स जमा नहीं करवाते हैं तो उनकी प्रॉपर्टी सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में निगम प्रशासन ने प्रॉपर्टी टैक्स से 24 करोड़ की आय का लक्ष्य रखा हुआ है। इस वित्त वर्ष के अब 21 दिन ही बचे हैं। 31 जनवरी तक निगम प्रशासन को टैक्स के रूप में 6.33 करोड़ रुपये की ही आय हुई। इसी को देखते हुए निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजने का फैसला किया था ताकि निगम के खजाने में और पैसा आ सके। प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में आठ क्लर्क हैं। प्रत्येक क्लर्क के पास 26 कॉलोनियां का जिम्मा है। अधिकारियों ने सभी शाखा के सभी आठ क्लर्कों को टॉप के 15-15 बकायेदारों की सूची बनाकर देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग का 45 लाख रुपये का टैक्स बकाया
नगर निगम के बड़े बकायेदारों में कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं। जनस्वास्थ्य विभाग पर 45 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। हालांकि सरकारी कार्यालयों के प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान मुख्यालय स्तर पर ही किया जाता है। बावजूद इसके निगम प्रशासन ऐसे बकायेदारों को भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूट के साथ टैक्स जमा करवाने के मात्र 21 दिन बचे
छूट के साथ टैक्स जमा करवाने के अब मात्र 21 दिन ही बचे हैं। इसके बाद अगर कोई बकाया टैक्स भरता है तो उसे पूरा ब्याज वसूला जाएगा। बता दें कि प्रदेश सकार ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर शत प्रतिशत ब्याज की छूट दी है। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष के टैक्स पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई है। यह छूट मौजूदा वित्त वर्ष की समाप्ति यानी 31 मार्च तक ही है।

अभी 120 बकायेदारों में से एक ने भी टैक्स जमा नहीं करवाया है। फिलहाल हम 31 मार्च तक इंतजार करेगा, क्योंकि ब्याज पर छूट की स्कीम 31 मार्च तक लागू रहेगी। इसके बाद इन सभी बकायेदारों को दूसरा नोटिस थमाया जाएगा। - दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed