फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   144 drug smugglers were arrested by the police in the district this year.

Hisar News: जिले में इस वर्ष पुलिस के हत्थे चढ़े 144 नशा तस्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
144 drug smugglers were arrested by the police in the district this year.
हांसी। हांसी पुलिस ने वर्ष 2025 में नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 144 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 40 अभियोग दर्ज किए गए हैं, जिनमें 4 अभियोग वाणिज्यिक मात्रा, 31 अभियोग मध्यम मात्रा व 5 अभियोग छोटी मात्रा के तहत दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कुल 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि चिह्नित नशा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 2.169 किलो, 84.46 ग्राम हेरोइन व चिट्टा, 10.146 ग्राम चूरा पोस्त, 156.57 किलो गांजा, 3.09 किलो चरस व सुल्फा, 1130 नशीली दवाइयां, कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नशा तस्करों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के उद्देश्य से उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई। इस वर्ष करीब 10.38 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं। एक कुख्यात नशा तस्कर को आदतन नशा सप्लाई करने के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। चार अन्य तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के धंधे में लिप्त लोगोंं को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशा को जड़ से खत्म करने के लिए उन्हें ही आगे आना होगा। युवा पीढ़ी ही देश के कर्णधार हैं। यदि युवा पीढ़ी गलत संगत में पढ़ गया तो इसका खामियाजा पूरा परिवार भुगतता है।


हांसी पुलिस का संकल्प है कि जिले को नशा मुक्त बनाया जाए और इसके लिए हम हर स्तर पर कठोर कार्रवाई कर रहे हैं। आमजन से अपील करता हूं कि वे नशे से दूर रहें। यदि कहीं भी नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।- अमित यशवर्धन, पुलिस अधीक्षक, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed