फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की राह अपनाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर

मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की राह अपनाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर

Sat, 23 Feb 2019 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की राह अपनाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर
हिसार। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन केे चार दिवसीय पड़ाव के चौथे दिन शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पर पड़ाव जारी रहा। दोपहर में आंगनवाड़ी वर्करों ने उपायुक्त कार्यालय से लेकर फव्वारा चौक तक सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। पड़ाव की अध्यक्षता जिला प्रधान रोशनी देवी ने की, जबकि संचालन कृष्णा शर्मा ने किया। यूनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव कामरेड सुरेश कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार ने लंबे आंदोलन के बाद आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को माना था, परंतु आज तक सरकार ने उन मांगों को पूरी तरह से लागू न करके आंगनबाड़ी वर्करों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि अगर 23 फरवरी तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो यूनियन कठोर कदम उठाएगी। सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स हड़ताल पर रहेंगी व सेंटर नहीं खोलेंगी। यूनियन सदस्यों को सीटू जिला अध्यक्ष देशराज, विरेंद्र दुर्जनपुर, कुष्णा जांगड़ा, राजकली, सुमन धांसू, विद्या भाटला, सुशीला, मुकेश, रोशनी, कृष्णा शर्मा आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed