फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2 लाख 26 हजार 210 मतदाता करेंगे 20 पार्षदों व एक मेयर का चुनाव

2 लाख 26 हजार 210 मतदाता करेंगे 20 पार्षदों व एक मेयर का चुनाव

Fri, 23 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
2 लाख 26 हजार 210 मतदाता करेंगे 20 पार्षदों व एक मेयर का चुनाव

विज्ञापन
हिसार। नगर निगम चुनावों की रणभेरी बजने के साथ ही हिसार में चुनावी रंग चढ़ने लगा है। भाजपा जहां पहले से ही मैदान में है और तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं अन्य पार्टियों में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसके अलावा मेयर बनने या पार्षद बनने के इच्छुक लोग, जिन्हें किसी पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद नहीं है, वे भी अपने तरीके से तैयारियों में लग गए हैं। हिसार नगर निगम में 20 वार्ड हैं। इसके अलावा इस बार मेयर के लिए प्रत्यक्ष चुनाव होना है, जिसके लिए निगम के 20 वार्डों के कुल 2 लाख 26 हजार 210 मतदाता 20 पार्षदों और एक मेयर का चुनाव करेंगे।
नगर निगम की ओर से जून में पहली वोटर लिस्ट जारी की गई थी। उसके अनुसार सबसे अधिक मतदाता वार्ड-3 में हैं, जबकि सबसे कम वोटर वार्ड-14 में हैं। वार्ड-3 में 16 हजार 784 मतदाता, जबकि वार्ड-14 में 7 हजार 116 मतदाता हैं। इस लिस्ट के अनुसार कुछ वार्डों में पहले से वोटर कम हुए हैं, जबकि कुछ में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। ओवरऑल शहर के मतदाताओं में भी 15 हजार की बढ़ोतरी हुई। दावे आपत्तियों के बाद निगम द्वारा 18 जुलाई को जारी फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार 2 लाख 26 हजार 210 मतदाता निगम क्षेत्र में दर्शाए गए। इनमें 1 लाख 20 हजार 63 पुरुष मतदाता और 1 लाख 6 हजार 147 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

पिछली बार से ज्यादा प्रत्याशी
इस बार 2 लाख 26 हजार 210 मतदाता 20 वार्डों के प्रत्याशियों और मेयर के लिए मतदान करेंगे। वर्ष 2013 में हुए चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हजार थी। इस बार 39 बूथ भी अधिक बनाए गए हैं। वर्ष 2013 में 166 बूथ थे, जबकि इस बार 205 बूथों पर वोटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने मांगे थे दावे-आपत्तियां
जून 2018 में प्रशासन द्वारा जारी नगर निगम की वोटर लिस्ट पर 18 जून तक दावे और आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित समय तक करीब 450 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थीं। वार्डबंदी को लेकर भी लोगों ने सवाल करते हुए निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। वार्ड-3 से पूर्व पार्षद शालू दीवान और वार्ड-18 के प्रवीण ढांडा ने तो निगम अधिकारियों पर वोटों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका तक लगा दी गई थी।
सबसे ज्यादा वोटर्स वार्ड-3 में तो सबसे कम वार्ड 14 में
वोटर लिस्ट के अनुसार सबसे अधिक मतदाता वार्ड-3 में हैं, जबकि सबसे कम वार्ड-14 में हैं। वार्ड-3 में 16 हजार 784 मतदाता हैं, जबकि वार्ड-14 में 7 हजार 116 मतदाता हैं। कुछ वार्डों में पहले से वोटर कम हुए हैं तो कुछ में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। ओवरऑल शहर के मतदाताओं में भी 15 हजार की बढ़ोतरी हुई है।

वार्ड एक में दो हजार वोट कम हुए
वार्ड-1 में पिछली बार 12 हजार से अधिक वोटर थे, जबकि नई लिस्ट में वार्ड-1 में 10 हजार 48 मतदाता हैं। करीब दो हजार मतदाता कम हुए हैं। इसका कारण वार्ड-1 में शामिल सेक्टर-14 का कुछ हिस्सा और अग्रवाल कॉलोनी को वार्ड-2 में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed