फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेक्टरवासियों के बीच आकर विधायक बोले उठा लो धरना, दोबारा बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी

सेक्टरवासियों के बीच आकर विधायक बोले उठा लो धरना, दोबारा बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी

Sat, 21 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सेक्टरवासियों के बीच आकर विधायक बोले उठा लो धरना, दोबारा बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एन्हांसमेंट के खिलाफ विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के बाहर दो दिन तक चला सेक्टरवासियों का धरना शुक्रवार को समाप्त कर दिया गया। वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सेक्टरवासियों के प्रतिनिधिमंडल की हुई बातचीत के बाद शुक्रवार को विधायक डॉ. कमल गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया धरनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने सेक्टरवासियों से कहा कि धरना उठा लो। दोबारा बैठने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, क्योंकि सरकार ऐसा ही निष्कर्म निकालेगी, जिससे उन्हें दोबारा धरना न देना पड़े। हालांकि सेक्टरवासियों ने कहा कि वे धरना स्थगित कर रहे हैं। सरकार ने अपना रुख बदला तो फिर से धरना शुरू कर दिया जाएगा।
एक महीने से चल रहा था संघर्ष
सेक्टरवासियों का एन्हांसमेंट को लेकर प्रदेश सरकार और हुडा अथॉरिटी के खिलाफ पिछले एक महीने से संघर्ष चल रहा है। सेक्टरवासियों ने पहले हुडा कार्यालय पर कई दिन तक धरना दिया। उसके बाद शहर में जुलूस निकाला। काले झंडे उठाकर व काले कपड़े पहनकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। राजनीतिक दलों को समर्थन नहीं करने पर चुनाव के दौरान बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई। उसके बाद वीरवार को विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के बाहर धरना लगा दिया गया। इसी बीच सेक्टरवासियों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बातचीत का न्योता मिला और चंडीगढ़ में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन


सीएम का भरोसा, नहीं आएंगे नोटिस
मुख्यमंत्री के निर्देश पाकर धरनास्थल पर पहुंचे डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि सेक्टरवासियों के पास एन्हांसमेंट से संबंधित अब कोई नोटिस नहीं आएगा। विधायक ने कहा कि एन्हांसमेंट समाप्त करवाने और सेक्टरवासियों को राहत दिलवाने के लिए पूरा जोर लगा देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री व अधिकारियों से कितनी भी बैठकें क्यों न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने माना है कि यह केवल अकेले हिसार की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के सेक्टरों की समस्या है और ऐसे में प्रदेशवासियों से अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भेजे गए नोटिस और एन्हांसमेंट दोनों गलत
विधायक और जिलाध्यक्ष पूनिया ने भी माना कि सेक्टरवासियों को दिये गए एन्हांसमेंट के नोटिस गलत और अन्यायपूर्ण हैं। एन्हांसमेंट की राशि कम और ब्याज कई गुणा अधिक लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सेक्टरवासियों की मांग जायज है, निश्चित रूप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस संबंध में सकारात्मक फैसला लेंगे। इस दौरान जिला आरडब्ल्यूए प्रधान दलबीर किरमारा, सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण ने सेक्टरवासियों को मुख्यमंत्री से हुई बातचीत का ब्योरा दिया।


प्रदेश सरकार से एन्हांसमेंट की समस्या के हल की पूरी उम्मीद है। मगर फिर भी फिलहाल धरना समाप्त नहीं, बल्कि स्थगित किया गया है। यदि समस्या का हल नहीं निकला और उच्चाधिकारियों ने कोई गड़बड़ की तो फिर से और ज्यादा रोष के साथ धरना शुरू कर दिया जाएगा।
-जितेंद्र श्योराण, प्रधान, सेक्टर-16-17 आरडब्लयूए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed