{"_id":"5ac2977c4f1c1bb5618b520f","slug":"141522702204-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशालाओं को दान की जाने वाली भूमि की स्टांप ड्यूटी खत्म होगी : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशालाओं को दान की जाने वाली भूमि की स्टांप ड्यूटी खत्म होगी : मुख्यमंत्री
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश में गोशालाओं को दान दी जाने वाली भूमि पर स्टांप ड्यूटी खत्म करने के साथ प्रदेश की सभी गोशालाओं को बिजली आपूर्ति व्यावसायिक की बजाय घरेलू दर पर उपलब्ध करने का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला में नवनिर्मित गो चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गोशाला परिसर में त्रिवेणी लगाई और गो चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गो चिकित्सालय के लिए 21 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गो रक्षा के लिए पहले से ही गो संरक्षण एवं गो संवर्धन कानून लागू किया हुआ है। अब स्टांप ड्यूटी और बिजली को लेकर भी गोशालाओं को राहत प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने गो चिकित्सालय स्थापित करने पर कहा कि यह बीमार व अपंग गायों के लिए चिकित्सा की दृष्टि से सहायक सिद्ध होगा। इस चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे सुविधाओं के साथ रक्त जांच, ऑपरेशन थियेटर और मेडिसिन सेंटर भी उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि गोशालाओं में पशु चिकित्सक एवं वीएलडीए की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। बेसहारा गायों के लिए ग्रामीण व अन्य क्षेत्रों में भी गोशालाएं स्थापित की जा रही हैं। यह कार्य जन भागीदारी के बिना संभव नहीं है। सरकार भी इसमें सहयोग करेगी। इस दौरान विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। भ्रष्टाचार एवं पारदर्शी प्रशासन के लिए व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। इस मौके पर वेयर हाउस कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, गो सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, मेयर शकुंतला राजलीवाल, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंत्री श्रीनिवास शर्मा, डॉ. कल्याण सिंह, पीके जैन, राजेंद्र गावड़िया, महाबीर प्रसाद जिंदल, दीपचंद राजलीवाला, पवन गोयल आदि उपस्थित थे।