फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   किसान नेता सुरेश कोथ को हिरासत में लेने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

किसान नेता सुरेश कोथ को हिरासत में लेने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

Fri, 23 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
किसान नेता सुरेश कोथ को हिरासत में लेने से  गुस्साए किसानों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बास/नारनौंद/हिसार।
खेड़ी चौपटा से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कूच कर किसानों ने भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ की अगुवाई में शुक्रवार को दिल्ली का घेराव करना था। वीरवार सुबह ही सुरेश कौथ को हिरासत में ले लिया। किसानों ने विरोध करते हुए जींद-बरवाला और नारनौंद-उचाना मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने हर हाल में दिल्ली के घेराव की चेतावनी दी। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पिछले 11 दिनों से किसान कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर खेड़ी चौपटा पर धरना दे रहे थे। 23 फरवरी को किसानों ने दिल्ली का घेराव करना था। वीरवार अल सुबह चार बजे गांव कोथ कलां से किसान नेता सुरेश कोथ को उसके घर से हिरासत में ले लेकर नारनौंद थाने में नजरबंद कर दिया। सूचना मिलने पर भारी संख्या में किसान खेड़ी चौपटा धरने पर पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन

किसानों में ने प्रशासन को सुरेश कोथ को तीन बजे तक रिहा करने का अल्टीमेटम दिया। किसान नेता को रिहा न करने पर किसानों ने 4:40 पर जींद-बरवाला और नारनौंद-उचाना मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने चार कंपनियों और आरएएफ की एक कंपनी को तैनात किया गया है। हांसी की एसपी प्रतीक्षा गोदारा नारनौंद थाने में बैठकर रिपोर्ट लेती रहीं। हांसी पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने कहा सुरक्षा के लिहाज से किसान नेता को हिरासत में लिया गया है। हालात सामान्य होते ही उनको रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता सुरेश कोथ को हिरासत में लेने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम
-बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
-किसानों का एलान : हर हाल में करेंगे दिल्ली का घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed