फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   वैंकेया नायडू -- हरियाणा मेन पेज के लिए---

वैंकेया नायडू -- हरियाणा मेन पेज के लिए---

Wed, 01 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
वैंकेया नायडू -- हरियाणा मेन पेज के लिए---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि छोटा प्रदेश होने के बाद भी हरियाणा ने बड़े काम किए हैं। हरियाणा आईटी का उपयोग कर रहा है। आईटी को ड्यूटी बनाएं, इसकी ब्यूटी से देश माइटी (ताकतवर) बनेगा। उन्होंने कहा कि कौशल मिशन ही बेरोजगारी खत्म करने का विकल्प है। हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के समापन अवसर पर महाबीर स्टेडियम में उपराष्ट्रपति ने संबोधित किया कि आईटी के क्षेत्र में हरियाणा की उपलब्धियों से पूरा देश परिचित है। इस बात पर गर्व है कि 500 कंपनियां हरियाणा में उपस्थित हैं। हरियाणा के आईटी से संबंधित निर्यात ने भारत के आईटी महाशक्ति के रूप में उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आईटी ड्यूटी और माइटी महत्वपूर्ण है। हरियाणा में पंचायत स्तर पर भी आईटी का प्रयोग बढ़ रहा है। ई-पंचायत के माध्यम से सरकारी कार्यक्रम सुचारु रूप से लागू करने में सहायता मिलेगी। ये सभी कदम नागरिकों को सुशासन प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति 25 को कुरुक्षेत्र में करेंगे गीता महोत्सव का शुभारंभ
राज्य के सभी गांवों और शहरों को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान को हरियाणा सरकार और यहां के वासी पूर्ण रूप से अपने जीवन का अभियान बनाएं। हरियाणा सरकार ने गीता की धरोहर को संजोकर रखा है। 25 नवंबर को राष्ट्रपति कोविंद कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष मॉरिसस को गीता महोत्सव में भागीदार के रूप में चुना गया है। एक ओर हरियाणा की साक्षरता दर बढ़कर 76.6 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हरियाणा का खाद्यान्न उत्पादन 1966 की तुलना में लगभग सात गुना बढ़ा है। राज्य के दो जिलों करनाल और फरीदाबाद को केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत चुना है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार अपने संसाधनों से गुरुग्राम को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित कर रही है। मेक इन हरियाणा-मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। हरियाणा की महिलाओं का भी अभिनंदन करना चाहते हैं, जिन्होंने बड़ी विषम परिस्थितियों का सामना करके विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर खेल जगत में अनुकरणीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वच्छ हरियाणा, संबद्ध हरियाणा का सपना साकार हो, यही मेरी आकांक्षा है। स्वर्ण जयंती समारोह का समापन हो रहा है, पर विकास का समापन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed