{"_id":"59f37e9a4f1c1b9e678b7e63","slug":"141509129882-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदेमातरम कार्यक्रम से होगा स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदेमातरम कार्यक्रम से होगा स्वर्ण जयंती समारोह का आगाज
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महाबीर स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समापन समारोह की शुरूआत वंदेमातरम कार्यक्रम के साथ होगी। करीब 450 कलाकार फिल्ड ऑफ प्ले में वंदे मातरम पर प्रस्तुति देंगे। समारोह के लिए 29 को प्राइमरी रिहर्सल की जाएगी। 30 अक्तूबर को फाइनल रिहर्सल की जाएगी।
स्वर्ण जयंती समापन समारोह में करीब 1500 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे जिसकी लाइव कवरेज की जाएगी। हरियाणवी संस्कृति के अलावा अन्य राज्यों की संस्कृति की झलक भी दिखेगी। इसके लिए दूसरे प्रदेशों के करीब 400 कलाकार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को कलाकारों का पहला दल जीजेयू पहुंच गया है। अगले तीन दिन यह कलाकार जीजेयू के सभागार में अभ्यास करेंगे।
---------------
अस्थायी छत लगाकर कवर होंगी सीढ़ियां
स्टेडियम में लगभग 12 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है जिसमें तीन हजार कुर्सी लगेंगी। अन्य लोगों के बैठने के लिए सीढ़ियों को तैयार किया गया है। सीढ़ियों को अस्थायी छत लगाकर कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
---------------------------------------
नोडल ऑफिसर राजीव रंजन ने ली बैठक
राजीव रंजन ने कहा कि समारोह के मद्देनजर जिला का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएगा जिनकी छुट्टियां पहले से स्वीकृत हैं वे भी कैंसिल मानी जाएं और कर्मचारी अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर समारोह की तैयारियों को पूरा करवाएं।
---------------------------
तैयारियों की ली जानकारी
शॉ-क्राफ्ट कंपनी तथा स्टेडियम में प्रबंधों के काम में लगी दिपाली कंपनी के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के लिए की गई तैयारियों और चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के प्रत्येक चरण तथा मिनट टू मिनट प्रोग्राम के संबंध में विस्तार से चर्चा की। प्रत्येक अधिकारी से उसे दी गई जिम्मेदारी पूरी करने की समय सीमा भी पूछी गई।
इस दौरान उन्होंने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों के आगमन से लेकर प्रदर्शनी स्थल, स्टेज, मार्च पास्ट, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, तथा राष्ट्रगान सहित अन्य तमाम पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और अधिकारियों व कंपनी प्रतिनिधियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
-----------------------------
उपायुक्त ने अधिकारियों से ली रिपोर्ट
उपायुक्त ने अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों के निर्वहन की स्थिति जानी। डीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि निमंत्रण पत्र वितरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पहचान पत्र, पेयजल, पब्लिसिटी, भोजन, मीडिया सेंटर, मीडिया गैलरी व अन्य प्रबंधों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
स्वर्ण जयंती समारोह : अधिकारियों की 31 तक छुट्टियां रद्द
फोटो नंबर 48 से 52 तक
वंदेमातरम कार्यक्रम से होगा समारोह का आगाज, 450 कलाकार फिल्ड ऑफ प्ले में देंगे प्रस्तुति