{"_id":"59f22f104f1c1bcd538b9719","slug":"141509043984-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती समारोह ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती समारोह ..
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
उपराष्ट्रपति की सिक्योरिटी टीम 29 को हिसार पहुंच जाएगी। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू की सिक्योरिटी आयोजन स्थल पर घेरा दे देगी। कार्यक्रम से पहले हर तरह जांच की जाएगी। जहां उपराष्ट्रपति और वीआईपी बैठेंगे उस स्थान की बारीकी से उपराष्ट्रपति की सिक्योरिटी चेकिंग करेगी। आयोजन से कुछ घंटे पहले ही उस स्थान को सिक्योरिटी अपने कब्जे में ले लेगी।
स्वर्ण जयंती समारोह में जिला प्रशासन और सरकार ने 15 हजार आम लोगों के एकत्रित होने की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने इतने ही लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की है। आम लोगों को इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अपने वाहन जाट कॉलेज के ग्राउंड में ही खड़े करने होंगे। वहीं से उन्हें पैदल मधुबन पार्क के गेट से एंट्री करनी होगी।
वीवीआईपी पार्किंग होंगी चार
जिला प्रशासन ने वीवीआईपी के लिए स्टेडियम के मुख्य गेट के साथ ही चार पार्किंग की व्यवस्था की है। बाल भवन, पंचायत भवन, वीटा मिल्क प्लांट और बास्केटबाल ग्राउंड में इनके लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
आज आएगी 400 कलाकारों की टोली
अलग-अलग जगहों से शुक्रवार को 400 कलाकारों की टोली पहुंच जाएगी। इन्हें जीजेयू में ठहराया जाएगा। रिहर्सल इत्यादि के लिए ये पहले ही आएंगे। कार्यक्रम के शेड्यूल के अनुसार किस तरह और कितने बजे इनका कार्यक्रम होगा, पहले से ही निर्धारित कर लिया जाएगा। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में हरियाणवी गायक भी आएंगे।
29 और 30 को दो दिन होगी रिहर्सल
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दो दिन तक रिहर्सल होगी। टाइमिंग मैच करने, शेड्यूल के अनुरूप कार्यक्रम शुरू करने का समापन करने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अचानक किए जाने वाले बदलाव के दौरान क्या कार्यक्रम मिस करना है और लंबा चलने पर किस तरह की व्यवस्था करनी है, पूरी प्लानिंग की रिहर्सल पहले ही हो जाएगी।
वीवीआईपी ही देख पाएंगे प्रदर्शनी
वीवीआईपी ही केवल प्रदर्शनी देख पाएंगे। वीवीआईपी एंट्री गेट के साथ ही प्रदर्शनी लगाई जानी है। इसमें सरकार की सभी योजनाओं, हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी चीजें होंगी। आम लोग यह प्रदर्शनी नहीं देख पाएंगे। वीवीआईपी गेट की तरफ आम लोग नहीं जा सकेंगे।
हीलियम के छह बड़े गुब्बारे देंगे संदेश
स्वर्ण जयंती समारोह स्थल पर छह बड़े हीलियम के गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। इन पर संकल्प संदेश लिखे होंगे। इनमें मुख्य बेटी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्टार्ट अप हरियाणा, भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा जैसे स्लोगन लिखे होंगे। ये रंगीन होंगे, जो समारोह स्थल की शोभा बढ़ाएंगे।
नो फ्लाइंग जोन होगा आयोजन स्थल
स्वर्ण जयंती कार्यक्रम स्थल नो फ्लाइंग जोन होगा। इसके एक किलोमीटर और आसपास के दायरे में कोई ग्लाइडर और हवाई जहाज नहीं आएगा। ड्रोन इत्यादि भी आसपास नहीं उड़ा सकेंगे। सेना हेलीकॉप्टर से हवाई निगरानी करेगी।
सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट.....
स्वर्ण जयंती समारोह के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में खुफिया विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ इत्यादि की निगरानी, शहर के होटल रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं की चेकिंग सहित कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया विभाग ने अपने स्तर पर निगरानी बढ़ा दी है। वीवीआईपी, वीआईपी दो दिन शहर में रहेंगे, उनकी सुरक्षा संबंधित किसी तरह की ढील नहीं छोड़ी जाएगी।
33 कमेटियां बनाई, सभी को अलग-अलग काम बांटे
जिला प्रशासन ने स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटियां बांट दी हैं। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 33 कमेटियां गठित कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी है। इन्वीटेशन देने से लेकर खाने रहने, सुरक्षा, स्टेट सहित सभी की अलग-अलग ड्यूटियां बांट दी गई हैं।