फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 government schools are beautiful at block level, now district level committee will select the best two.

Hisar News: खंड स्तर पर 14 सरकारी स्कूल सुंदर, अब जिला स्तरीय कमेटी श्रेष्ठ दो का करेगी चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
14 government schools are beautiful at block level, now district level committee will select the best two.
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत खंड स्तर पर 14 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है, जोकि राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक श्रेणी के स्कूल शामिल हैं। इनमें धान्सू, खांडाखेड़ी व बुगाना के तीन सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जो बीते साल खंड स्तर पर विजेता रहे।
विज्ञापन


खंड स्तर पर बरवाला, बास, हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, नारनौंद व उकलाना के 14 सरकारी स्कूलों का चयन हुआ है। अब 28 दिसंबर तक जिला स्तरीय कमेटी राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की श्रेणी में एक-एक टॉप विद्यालय का चयन करेगी, जो राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार में शामिल होकर हिसार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कमेटी में अतिरिक्त उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला वन अधिकारी व महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


5.50 लाख रुपये का बजट होगा जारी
शिक्षा विभाग की ओर से बीते साल के तीन स्कूलों को छोड़कर चयनित 11 सरकारी स्कूलों को कुल 5.50 लाख रुपये का बजट जारी किया जाएगा। बरवाला, हिसार प्रथम व उकलाना खंड के चयनित 6 सरकारी स्कूलों को 3 लाख रुपये व बास, हिसार द्वितीय व नारनौंद खंड के 5 सरकारी स्कूलों को 2.50 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रतिभागी विद्यालयों की सूची

खंड - वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - उच्च विद्यालय

बरवाला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नहर कोठी -राजकीय उच्च विद्यालय, बुगाना

बास : पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उगालन व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खांडाखेड़ी- राजकीय उच्च स्कूल, बड़छप्पर

हिसार प्रथम : राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नलवा - राजकीय उच्च विद्यालय, भोजराज व राजकीय उच्च विद्यालय, धान्सू

हिसार द्वितीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौधरीवास - राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चौधरीवास

नारनौंद : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी जालब- राजकीय उच्च विद्यालय, बुडाना

उकलाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिठमड़ा - राजकीय उच्च विद्यालय, उकलाना

----------

दो दिन के अंदर जिले स्तर पर विजेता रहे स्कूलों का चयन कर लिया जाएगा। हमारी तरफ से खंड स्तर पर 14 सरकारी स्कूलों का चयन कर लिया गया है। जिन्हें बजट अलॉट कर दिया जाएगा। हमारी तरफ से तैयारियां पूरी है। - विजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार प्रथम ब्लॉक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed