Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 government, 5 aided colleges and 2 polytechnic institutes will investigate the horoscope of youth

Hisar News: 14 राजकीय, 5 एडेड कॉलेज और 2 बहुतकनीकी संस्थान खंगालेंगे युवाओं की कुंडली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
14 government, 5 aided colleges and 2 polytechnic institutes will investigate the horoscope of youth
हिसार। गांव के 18-25 साल के युवा फिलहाल क्या रहे हैं, वे किस दिशा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, किस विषय में पढ़ाई कर रहे हैं, किस संस्थान में पढ़ रहे हैं, उनके परिवार की आय कितनी है, आय का स्रोत क्या है, सरकारी नौकरी पर है या प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, अगर पढ़ाई छोड़ी है तो क्यों छोड़ी है, इन सबका डाटा अब कॉलेजों के पास होगा। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जिले के 14 राजकीय व 5 एडेड कॉलेजों के अलावा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान को सर्वे के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक कॉलेज को करीब 30 गांव का सर्वे करना होगा। एक गांव में रैंडमली 100 युवाओं की जानकारी जुटानी होगी। सर्वे में युवाओं की पूरी कुंडली खंगाली जाएगी। यह सर्वे 16 से 24 साल के युवाओं का किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में 175 गवर्नमेंट कॉलेज व 80 गवर्नमेंट एडेड कॉलेज हैं।
विज्ञापन

ईआरपी पोर्टल पर डाटा किया जाएगा अपडेट
राजकीय कॉलेज के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह व सीआरएम जाट कॉलेज हिसार के प्रो. परविंदर दलाल ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार सीआर आईडी व ईआरपी पोर्टल पर सर्वे किया जाना है। सीआर आईडी के सर्वे में 18-25 साल के युवाओं की डेट ऑफ बर्थ व वर्तमान फोटो फेमिली आईडी पर अपडेट करनी है। इसके साथ ही ईआरपी पोर्टल पर किए जाने वाले सर्वे में 18-25 साल के युवाओं की विभिन्न प्रकार की जानकारी अपडेट करनी है जैसे वह क्या रोजगार करता है, सरकारी नौकरी पर है या प्राइवेट नौकरी करता है, शिक्षा कहां तक प्राप्त की है, परिवार की आय कितनी है, कौनसे शिक्षण संस्थान में पढ़ रहा है। ईआरपी पोर्टल पर अगर किसी युवा की डिटेल इनकोरेक्ट है तो उसको कोरेट किया जाएगा व परिवार पहचान पत्र पर अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के लिए बनाई टीम

गवर्नमेंट कॉलेज हिसार ने इस सर्वे के लिए शिक्षक व वांलटियर की टीम का गठन किया है। टीम को सुव्यवस्थित ढंग से बनाया गया है ताकि सर्वे में किसी प्रकार की समस्या न हो। सर्वे टीम संबंधित कॉलेज के प्राचार्य की निगरानी में कार्य करेगी। सुविधाजनक सर्वे के लिए गांव से संबंधित युवाओं को टीम में शामिल किया गया है। वहीं सीआरएम जाट कॉलेज हिसार ने भी इस सर्वे को पूरा करने के लिए टीमों का गठन कर दिया है, जिसमें इच्छुक विद्यार्थियों व शिक्षकों को शामिल किया गया है।
हिसार जिले के 14 गवर्नमेंट कॉलेज
- गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार।
- गवर्नमेंट वुमन पीजी कॉलेज हिसार।
- गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हांसी।
- गवर्नमेंट कॉलेज नारनौंद।
- गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर।
- गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला।
- गवर्नमेंट कॉलेज नलवा।
- गवर्नमेंट कॉलेज बालसमंद।
- गवर्नमेंट कॉलेज डाटा।
- - गवर्नमेंट कॉलेज अग्रोहा।
- गवर्नमेंट कॉलेज मंगाली।
- गवर्नमेंट कॉलेज खेड़ी चौपटा।
- गवर्नमेंट कॉलेज उगालन।
- गवर्नमेंट कॉलेज उकलाना।

जिले के 5 एडेड कॉलेज
- सीआरएम जाट कॉलेज हिसार।
- एसडी महिला कॉलेज हांसी।
-एफसी महिला कॉलेज हिसार।
- छाजू राम शिक्षण कॉलेज हिसार।
- डीएन कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed