फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   135 new corona patient and two death in Hisar

33 विद्यार्थी व 11 शिक्षकों समेत 135 संक्रमित मिले, दो की मौत

Fri, 09 Apr 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
135 new corona patient and two death in Hisar
आईजी चौक पर सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में 4 माह बाद एक दिन में 100 से अधिक संक्रमित मिले हैं। इससे पहले पिछले साल दिसंबर के आखिरी बार कोरोना ने 100 का आंकड़ा छुआ था। वीरवार को 33 विद्यार्थी, 11 शिक्षक (8 अध्यापक, सरकारी कॉलेज के एक प्रोफेसर सहित तीन प्रोफेसर), 2 स्टाफ नर्स और एक चिकित्सक सहित 135 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जो इस साल में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में वीरवार को शहर के सेक्टर-14 निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग और प्रभुवाला निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। इनको मिलाकर जिले में कोविड-19 मौत का आंकड़ा 340 हो गया है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों में 13 अज्ञात संक्रमित मरीज शामिल हैं, जिनका विभाग को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इनसे सभी को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दौर मौसम में बदलाव का समय है। इस समय ज्यादातर लोगों को खांसी, जुकाम एवं बुखार की अधिक शिकायत होती है। ऐसे में वह सभी समय पर चिकित्सक से जांच करवाएं। देरी होने पर वायरस स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। कुछ लोग जांच कराने में देरी करते हैं। इसकी कीमत उनको अपनी जान गवां कर चुकानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य बीमारी से थे ग्रस्त
विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-14 निवासी मृतक संक्रमित बुजुर्ग कोरोना के अलावा निमोनिया, सांस की बीमारी एवं बीपी सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त था। इस वजह से बुजुर्ग वेंटीलेटर पर उपचाराधीन था। उसका शहर के गीतांजलि अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां पर वीरवार को उसकी मौत हो गई। दूसरे मामले में प्रभुवाला गांव निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। मृतक संक्रमित बुजुर्ग कोरोना के अलावा निमोनिया एवं सांस की बीमारी सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त था। बुजुर्ग ने निजी लैब में टेस्ट करवाया था और उसका शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
ये मिले संक्रमित
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार संक्रमितों में डिफेंस कॉलोनी का छात्र, पीएलए का कर्मी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की अध्यापिका, तलवंडी बादशाहपुर का किसान, आजाद नगर की अध्यापिका, सेक्टर-13 की अध्यापिका, मार्वल सिटी की स्टाफ नर्स, जवाहर नगर की अध्यापिका व 1 छात्र, सेक्टर-13 का व्यवसायी व महिला व प्रोफेसर, सरसाना निवासी भारतीय सेना का जवान, बुड्ढाखेड़ा का कार चालक व छात्र, उकलाना मंडी का दुकानदार व महिला, मंडी आदमपुर का दुकानदार, सीसवाल का किसान, मसूदपुर की महिला, अर्बन एस्टेट-2 के तीन व्यवसायी व तीन सीनियर सिटीजन, दो महिलाएं, ढाणी खुर्द का कांट्रैक्टर, बड़छप्पर की सरकारी कर्मी, कैंट एरिया का जवान, रिचपुरा का छात्र, तलवंडी बादशाहपुर का किसान, महावीर कॉलोनी की महिला व छात्रा, दीप नगर की महिला, उत्तम नगर व जवाहर नगर के दो छात्र, सरस्वती विहार की महिला, सेंट्रल जेल से कैदी, ढाणी कालवास की दो छात्राएं, राम पार्क कॉलोनी की महिला, सेक्टर-14 का अध्यापक, अर्बन एस्टेट-2 से सीनियर सिटीजन, आजाद नगर का कर्मी, एक महिला व छात्र, यादव कॉलोनी का कर्मी, मॉडल टाउन निवासी दंत चिकित्सक, शिव नगर का कर्मी, कपड़ो का मजदूर, जवाहर नगर की लेक्चरर, मॉडल टाउन का नेता, डीसीएम टेक्सटाइल का उपनिदेशक, सेक्टर 14 का कर्मी, सेक्टर 16-17 की महिला, एक कर्मी व तीन छात्र, सेक्टर 13 की दो महिला, ढाणी सीसवाल का किसान, लुदास की महिला, गगनदीप कॉलोनी की महिला, मेला ग्राउंड से सेवानिवृत्त कर्मी एक महिला, फेज 4 से अध्यापक, अग्रोहा से सरपंच, भोजराज का चालक, जिला अस्पताल के कैंपस से स्टाफ नर्स, डिफेंस कॉलोनी की अध्यापिका व एचएयू का सहायक, बालसमंद गांव निवासी सेना का जवान, सेक्टर 16-17 का सेवानिवृत्त कर्मी, बिठमड़ा की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, मॉडल टाउन और गोविंद नगर के 3 छात्र, सेक्टर 13 का व्यवसायी व महिला, जिंदल कॉलोनी की छात्रा, न्यू मॉडल टाउन की छात्रा, भाटला का मजदूर, लोहारी राघो के दो छात्र व दो छात्राएं, मंडी आदमपुर के मॉडल टाउन की महिला, कागसर का छात्र, जीजेयू से तीन छात्र, जवाहर नगर निवासी कल्पना चावला की छात्रा, सेक्टर 1 का कर्मी, सेक्टर 14 का व्यवसायी, डोगरान मोहल्ला व सुंदर नगर के दो व्यवसायी, मार्वल सिटी की अध्यापिका व छात्रा, सेक्टर 14 की महिला, अध्यापिका, कर्मी व सेवानिवृत्त, आजाद नगर का विद्यार्थी, सेक्टर 15 निवासी सरकारी कॉलेज से लेक्चरर, रामपुरा मोहल्ला का छात्र, खोखा का किसान, मिल गेट के दो छात्र और मॉडल टाउन की घरेलू काम काम करने वाली महिला शामिल हैं।
रिकवरी रेट 95 प्रतिशत आया
वीरवार को मिले केस को मिलाकर अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17886 पर पहुंच गया है। अधिक केस मिलने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या भी 452 हो गई है। इसके चलते हर रोज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट लगातार नीचे गिर रहा है, जो वीरवार को घटकर 95.58 प्रतिशत हो गया।
अज्ञात संक्रमित का बढ़ रहा आंकड़ा
वीरवार को भी 13 अज्ञात संक्रमित मरीज मिले हैं और बुधवार को भी 11 अज्ञात मरीज मिले थे। ऐसे में इन सभी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिनसे संक्रमण फैलने की अधिक आशंका हो सकती है।
ज्यादा से ज्यादा करवाएं टीकाकरण
सीएमओ डॉ. रत्ना भारती का कहना है कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए आमजन ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाएं। स्टडी के मुताबिक टीकाकरण करवाने पर कोई व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आता है तो वायरस उस पर कम असर करता है, जिससे जल्द ठीक होने के असार रहते हैं। वरना बिना टीकाकरण के वायरस का स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ता है।

चिंता का विषय
वीरवार को 135 केस मिले हैं, जो चिंता का विषय है। सभी मरीजों की ज्यादा से ज्यादा संपर्क हिस्ट्री जुटाई जा रही है। उसके बाद सभी सैंपल लिए जाएंगे।
डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, आईडीएसपी इंचार्ज, हिसार।
नियमों का पालन करें
कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। ऐसे में लापरवाही छोड़नी होगी और दवाई के साथ कड़ाई भी बेहद जरूरी है। सभी नागरिकों को कोविड-19 हेल्थ प्रोटोकॉल की अनुपालना करनी चाहिए। मास्क, स्वच्छता तथा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करके कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
-डॉ. प्रिंयका सोनी, उपायुक्त, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed