फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अधिकारियों के कान खोलने को सरसों का तेल लेकर निगम ऑफिस पहुंचे सेक्टरवासी

अधिकारियों के कान खोलने को सरसों का तेल लेकर निगम ऑफिस पहुंचे सेक्टरवासी

Tue, 16 Apr 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के कान खोलने को सरसों का तेल लेकर निगम ऑफिस पहुंचे सेक्टरवासी
हिसार। नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही सेक्टरों की उपेक्षा के खिलाफ सेक्टर 16-17 के निवासी एवं शहर के सभी सेक्टरों के पदाधिकारी सोमवार को एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। सभी अपने हाथों में सरसों का तेल लेकर गए, ताकि निगम अधिकारियों के कानों तक उनकी आवाज पहुंच सके। हिसार संघर्ष समिति एवं सेक्टर 16-17 एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण के नेतृत्व में पहुंचे सेक्टरवासियों एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि निगम प्रशासन पिछले लंबे समय से सेक्टरों की उपेक्षा कर रहा है। ग्रीन बेल्टों के रखरखाव की पेमेंट जारी नहीं की जा रही है, वहीं लगभग छह माह से सेक्टरों के प्लॉट भी अलॉट नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नारेबाजी के बाद प्रतिनिधिमंडल को कमिश्नर ने बातचीत के लिए बुलाया
इसके अलावा सेक्टरवासियों ने बताया कि सेक्टरों में आए दिन लावारिस पशु घूमते रहते हैं, जिनकी तरफ बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। सेक्टरों में अधिकतर वे गायें घूम रही है, जिनको उनके मालिक दूध निकालकर छोड़ देते हैं। ये गायें सेक्टरों में कूड़ा-कचरा खाने को मजबूर है। निगम कार्यालय में काफी देर चली नारेबाजी के बीच निगम कमिश्नर ने सेक्टरवासियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। कमिश्नर ने ने मांगों व समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत की। बातचीत पर चर्चा के बाद कमिश्नर ने कहा कि ग्रीन बेल्टों की बकाया पेमेंट इसी सप्ताह कर दी जाएगी। इसके अलावा पार्क अलॉट करने बारे नई योजना बनाई जा रही है, इसके तहत ही कोई फैसला लिया जाएगा। जब तक नई योजना सिरे नहीं चढ़ती, तब तक अस्थायी रूप से दो माली पार्कों के रखरखाव के लिए भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर तैनात रही पुलिस
जितेंद्र श्योराण ने कहा कि वे सेक्टरवासियों की मांग के लिए कोई भी धरना-प्रदर्शन करते हैं तो वहां पुलिस तैनात कर दी जाती है, जो निंदनीय है। सेक्टरवासी कोई अपराधी नहीं है, बल्कि अपनी मांगों एवं समस्याओं के हल के लिए आंदोलन कर रहे हैं और यह बात पुलिस प्रशासन को ध्यान में रखनी चाहिए। पहले से ही परेशान चल रहे सेक्टरवासियों के रोष को पुलिस प्रशासन अपनी कार्यप्रणाली से ज्यादा बढ़ा रहा है। इस दौरान पीएलए प्रधान सतपाल ठाकुर, सेक्टर-13 प्रधान अमर लाल बूरा, सेक्टर-13 के पूर्व प्रधान सुभाष सैनी, सुजान बैनीवाल, हंसराज ठकराल, एसके चोपड़ा, एमएस पूनिया, मनविंदर सेठी, ओपी चावला, एमएल रंगा, चंद्र कटारिया, राजेश भुंबक, जयनारायण कादियान, संजय खरींटा, दिलबाग किरमारा, शालीन मलिक, धर्मपाल सिसाय, राजेंद्र चौहान, संदीप बजाज, मनुज, साहिल दलाल व संदीप बामल सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed