{"_id":"5c38ecb7bdec22732854b78f","slug":"131547234487-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन स्कवेयर मार्केट की शिकायतों को जानने मौके पर पहुंचे हुडा प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन स्कवेयर मार्केट की शिकायतों को जानने मौके पर पहुंचे हुडा प्रशासक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। ग्रीन स्क्वेयर मार्केट की समस्याओं को जानने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक दिनेश कुमार यादव शुक्रवार दोपहर को मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरी मार्केट का निरीक्षण किया। पहले दुकानदारों के साथ चर्चा की। उसके बाद साथ आए अधिकारियों को एक-एक ब्रांच से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। करीब 20 मिनट दुकानदारों की समस्याएं जानने के बाद प्रशासक चले गए, जबकि अधिकारी वहीं रहे और उन्होंने सभी समस्याओं को जाना। प्रशासक व अधिकारियों ने दुकानदारों को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
दुकानदार बोले- जर्जर हो गई 1980 में बिछी पेयजल पाइप लाइन
मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण गुप्ता और अन्य दुकानदारों ने हुडा प्रशासक को बताया कि 1980 में ग्रीन स्क्वेयर मार्केट का निर्माण किया गया था। उसी समय पेयजल के लिए पाइप लाइन डाली गई थी, जो अब जर्जर हो चुकी है। इसे बदलकर नई पाइप लाइन बिछाई जाए। वहीं लाइटों के लिए लगे खंभे भी जंग खा चुके हैं। इसलिए इन खंभों को बदलकर यहां एलईडी लाइटें लगाई जानी चाहिए। खाली मल्टीप्लेक्स प्लॉट का साफ करवाने और म्यूजिकल रंगीन फव्वारे चलवाने और ग्रीनरी को बढ़ाने तथा पक्का मैदान बनवाने की भी मांग की गई, ताकि उसका बेहतर प्रयोग किया जा सके। इसके अलावा दुकानदारों ने बरसाती पानी की निकासी करवाने, पीने लायक पानी की सप्लाई दिलवाने की मांग की।
अवैध पार्किंग हटाने के लिए एसपी से करेंगे बात
दुकानदारों ने प्रशासक को बताया कि पूरी मार्केट अवैध पार्किंग बन चुकी है। यहां टैक्सी स्टैंड बना दिया गया है। सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इस कारण दुकानदारों को परेशानी होती है। इस पर प्रशासक ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि अवैध पार्किंग हटवाने के लिए पुलिस अधीक्षक से बातचीत करेंगे। इस मौके पर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रदीप कुमार, हुडा के एक्सईएन पीके वर्मा, मार्केट सचिव अनिल जैन, दर्शन खुराना, नगेंद्र दलाल, रामबाबू, संजय वर्मा, नवीन जैन, धर्मवीर बिश्नोई, डॉ. अजय आर्य, राजेश बंसल, विनीत वधवा, आशीष जैन आदि उपस्थित थे।