{"_id":"5baa92de867a557e824d03c5","slug":"131537905374-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के लिए मरीजों के मार्गदर्शक बनेंगे आयुष्मान मित्र------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के लिए मरीजों के मार्गदर्शक बनेंगे आयुष्मान मित्र------
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिवानी मंडी। जरूरतमंद गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ समय पर दिलवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में आयुष्मान बनाए गए है। इसके अलावा अस्पतालों में नोडल ऑफिसर भी नियुक्त किए गए है। आयुष्मान मित्र स्वास्थ्य लाभ लेने वाले जरूरतमंद गरीब लोगों का अस्पताल में मार्गदर्शन करेंगे। इनके द्वारा उपचार लेने वाले लोगों की अस्पताल में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करवाई जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जरूरतमंद गरीब लोगों के उपचार के लिए 23 सितंबर को रांची से आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत गरीब परिवारों का पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर किया जाएगा। योजना के अनुसार मरीजों को इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इलाज की यह सुविधा बिल्कुल कैशलेस है। इस योजना में सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों को भी पैनल पर लिया गया है ताकि मरीजों को सुविधानुसार अपने नजदीकी क्षेत्र में इलाज मिल सके।
जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मदद के लिए आयुष्मान मित्र नियुक्त किए गए हैं, जो मरीजों के लिए मार्गदर्शन का काम करेंगे। सिवानी के सामान्य अस्पताल में विक्रम सिंह, सुषमा व विकास को आयुष्मान मित्र तथा डॉ. दीपांशु को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इस बारे में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एसके कौशिक ने बताया कि आयुष्मान मित्र अस्पताल में मरीजों के गोल्डन कार्ड बनवाने व जरूरतमंद मरीजों को दाखिल करवाने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि डॉ. मनजीत को जिला सूचना प्रबंधक नियुक्त किया गया है। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने बताया कि ईएसआई अस्पताल में भी इस योजना के तहत मरीजों का उपचार किया जाएगा। हर जरूरतमंद गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ दिलवाने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को सभी जरूरी निर्देश दे दिए गए है।