फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मीटिंग में गैर हाजिर रहे अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए जाएंगे

मीटिंग में गैर हाजिर रहे अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए जाएंगे

Wed, 21 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में गैर हाजिर रहे अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जन परिवाद समिति की बैठक में पहली शिकायत में मंत्री बनवारीलाल को फूल देकर स्वागत करने के बाद ग्रीवांस कमेटी के सदस्यों ने ही अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की बौछार कर दी। मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि मीटिंग में गैरहाजिर रहे अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए जाएंगे। ऐसे अधिकारियों को स्पष्टीकरण नोटिस भेजेंगे।
बैठक में पहली समस्या के तौर पर गांव सातरोड़ खास में गंदे पानी मामले की सुनवाई के लिए प्रार्थियों को बुलाने के लिए आवाज लगाई तो सातरोड़ के बंटी सैनी और अन्य ग्रामीण गुलदस्ते के साथ राज्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम और प्रशासन के काम से खुश होकर आपका फूल देकर धन्यवाद करने आए हैं। दूसरी शिकायत द हिसार स्कॉलर सहकारी गृह निर्माण सोसायटी के प्लॉट धारकों की सोसायटी प्रधान कपिला देवी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार ने बताया कि 28 फरवरी को कमेटी सस्पेंड कर दी है। प्रधान कपिला को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के निर्देश - उप रजिस्ट्रार से मांगा जाए स्पष्टीकरण
जन परिवाद समिति के सदस्य प्रवीण जैन ने रजिस्ट्रार कार्यालय की प्रणाली पर सवाल उठाए कि अधिकारियों ने आरोपी पक्ष को पूरा मौका दिया है। आरोपी पक्ष से मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। राज्यमंत्री ने उप रजिस्ट्रार की कार्रवाई के प्रति असंतुष्टि जाहिर करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। प्रवीण जैन ने कहा कि कुछ समिति सदस्यों ने शिकायत की कि उन्हें कमेटियों का सदस्य बना दिया जाता है, लेकिन कई बार जांच में उन्हें शामिल नहीं किया जाता है। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि यह चेयरमैन के आदेशों की अवहेलना की गई है। ऐसे अधिकारियों को कार्रवाई कर सजा दी जानी चाहिए। ऐसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। राज्यमंत्री ने निर्देश जारी किए कि भविष्य में किसी भी मामले में गठित कमेटी के सदस्यों को जांच में जरूर शामिल किया जाए। इसकी अनुपालना न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भकलाना के संदीप का आरटीआई मामला
गांव भकलाना के संदीप कुमार की पंचायत से आरटीआई मांगने के मामले में अधूरी सूचना देने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने कहा कि यह जांच करवाई जाए कि आरटीआई के तहत सूचना निर्धारित समयावधि में दी गई या नहीं। कोताही हुई है तो कार्रवाई की जाए। धमकी देने के मामले में डीएसपी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। खरड़ अलीपुर के मांगेराम की जमीन पर पंचायत की ओर से कब्जा करने के मामले की सुनवाई के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि पंचायत ने कब्जा हटवाने की कार्रवाई करके उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की है। किसी को भी न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना करने का अधिकार नहीं है।

मिलीभगत की जड़ तक जाएंगे एसडीएम
ढाणी रायपुर के राजेश कुमार की शिकायत पर सीएमओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की दो बार जांच हो चुकी है। अस्पताल कर्मी निर्दोष पाया गया। विधायक गुप्ता ने कहा कि 102 नंबर के ऑपरेटर और निजी एंबुलेंस चालक की मिलीभगत की गहन जांच हो। एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी में प्रो. मंदीप मलिक और प्रवीन जैन को सदस्य बनाया गया।

गलियों की जांच के लिए कमेटी
कैमरी रोड निवासी सुरेश कुमार आर्य की गली निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग और नियमों की अनदेखी की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन, समिति सदस्य सुजीत कुमार और सतीश को शामिल करते हुए जांच कमेटी गठित की गई। बरवाला के वार्ड 16 निवासी किशन लाल की गली निर्माण में लापरवाही की शिकायत पर बरवाला एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। इसमें अनिल ग्रेवाल और रणधीर सिंह धीरू को सदस्य बनाया गया।

यह रहे मौजूद
मीटिंग में विधायक कमल गुप्ता, डीसी अशोक कुमार मीणा, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, एडीसी एएस मान, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, एएसपी राजेश कुमार, निगम आयुक्त अशोक बंसल, एसडीएम पृथ्वी सिंह, परमजीत सिंह, सीमा गैबीपुर, प्रो. मंदीप मलिक, प्रवीन जैन, केएल रिणवा सहित अन्य मौजूद थे।

लंबे समय बाद प्रशासन के लिए बजीं तालियां
एक लंबे समय के बाद जन परिवाद समिति की बैठक में तालियां बजीं। कई शिकायतों का समाधान किए जाने पर शिकायतकर्ताओं ने संतुष्टि जाहिर की। इस पर अधिकारियों के अलावा जन परिवाद समिति सदस्यों ने भी प्रशासन के अच्छे कार्य के लिए तालियां बजाईं।

मंत्री जी! आप लाइसेंस मत दो, कारण बता दो
शूटिंग की नेशनल प्लेयर सोनिया ने अपनी शिकायत में कहा - मंत्री जी! मुझे लाइसेंस भले ही मत देना, लेकिन यह बता दो कि मेरा लाइसेंस क्यों नहीं बनाया जा रहा। दो साल से मेरा लाइसेंस अटका हुआ है। इस कारण मेरा कॅरिअर भी प्रभावित हो गया। मैं कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से चूक गई। डीसी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि एक सप्ताह में लाइसेंस बना कर देंगे।
दावा : 19 शिकायतों में से 15 का समाधान
राज्यमंत्री बनवारी लाल का कहना है कि बैठक में 19 परिवाद रखे गए। मत्री का दावा है कि इनमें से 15 का समाधान हुआ और चार को पेंडिंग रख लिया गया। मंत्री का कहना है कि इन 15 परिवादों में चार पुरानी मांगें शामिल हैं।
इनका हुआ समाधान
-12 क्वार्टर निवासी दीनदयाल का बिजली बिल दुरुस्त किया।
- डोभी निवासी राजबाला का नहरी पानी की खाल की समस्या का निदान हुआ।
-कुलेरी वासी शेर सिंह की छत से गुजर रही बिजली लाइन 15 दिन में शिफ्ट कर देंगे।
-चूली बागड़ियान में गली कच्ची गली का निर्माण एक महीने में शुरू करा देंगे।
-सुरेंद्र कुमार की गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत का समाधान किया।
-सातरोड निवासी राजकुमार सहित अन्य की पेयजल आपूर्ति सुचारु की मांग मानने का आश्वासन।
-हांसी के प्रेम नगर में अवैध फैक्ट्री को नोटिस दिया, क्लोजर के लिए रिपोर्ट भेजी
- अनीपुर में सरपंच पर पेड़ काटकर बेचने के मामले में पैमाइश कराई जाएगी

पंचकूला एसपी मामले को डीजीपी तक ले जाओ
सेक्टर-14 निवासी सरोज देवी की शिकायत में पंचकूला एसपी अशोक श्योराण का नाम जुड़े होने पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि इस मामले को डीजीपी के संज्ञान में लाएं। चेयरमैन साहब! इस मामले में सीएम को अवगत कराया जाए। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। सरोज देवी का आरोप है कि उसके पति अनिल कुमार को कार में आए दो-चार लोगों ने धमकाया। इसमें एक खुद को पंचकूला एसपी अशोक श्योराण बता रहे थे।


लावारिस पशुओं पर अगले सप्ताह मीटिंग....
जन परिवाद समिति सदस्य केएल रिणवा ने लावारिस पशुओं की समस्या रखी। डीसी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि अगले सप्ताह इस बारे में मीटिंग बुलाएंगे। इसके बाद सभी गोशालाओं से बातचीत कर सड़कों से पशुओं को हटाएंगे। जिस किसी ने पशु को सड़क पर छोड़ा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed