फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रदर्शनी में पूरी होगी आर्मी के टैंक में बैठकर राइड लेने की चाहत

प्रदर्शनी में पूरी होगी आर्मी के टैंक में बैठकर राइड लेने की चाहत

Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में पूरी होगी आर्मी के टैंक में बैठकर राइड लेने की चाहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहरवासी आर्मी के टैंक में बैठकर राइड लेने का लुत्फ ले सकेंगे। आर्मी की 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली शस्त्र-शौर्य-शक्ति प्रदर्शनी में आपके लिए यह प्रबंध किया गया है। इस प्रदर्शनी में सेना का बैंड दिखाया जाएगा। साथ ही सेना के दुश्मन के घर घुसकर उसे बर्बाद करने का लाइव डेमो भी दिखाया जाएगा।
आम जन मानस को सेना के हथियारों को लेकर उत्सुकता रहती है। खास तौर पर युवाओं और बच्चों में सेना को लेकर आकर्षण है। राष्ट्रीय भावना के प्रति प्रेरित करने के लिए सप्त शक्ति कमांड और स्ट्राइक वन कोर के तत्वावधान में 33 आर्म्ड डिविजन शस्त्र-शौर्य-शक्ति थीम पर प्रदर्शनी आयोजित करेगी। 17 फरवरी को यह प्रदर्शनी शुरू होगी। इसके लिए सेना के अधिकारियों ने एचएयू के गेट नंबर तीन के सामने प्रदर्शनी लगाना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 33 आर्म्ड के सीईओ मेजर जनरल जेजे मैथ्यू करेंगे।
विज्ञापन

यह मिलेंगे देखने को
प्रदर्शनी के दौरान टी-90 टैंक, सर्वत्रा ब्रिज, बीएमपी, बोफोर्स तोप, एके 47 और बीएलटी राइफल आदि आधुनिक हथियारों और उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा।
-----
हेलीकॉप्टर से उतरेंगे सेना के जवान
आर्मी की प्रदर्शनी में सेना के जवान हेलीकॉप्टर से उतरकर प्रदर्शन करेंगे। सैन्य बैंड की बेहतरीन प्रस्तुति भी देंगे। इसके अलावा यहां सेना की पैरा मोटर की राइड भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सेना का टैंक कराएगा राइड
सेना का एक टैंक अलग से रखा गया है। यह बच्चों और युुवाओं को बैठाकर राइड कराएगा। यहां पहुंचने वाले स्टूडेंट आर्मी के हथियारों के देखने के अलावा उनके साथ फोटो ले सकेंगे। आर्मी टीम लोगों को हथियार की बारीकियों से अवगत कराएगा।

ओटी ऑन व्हील...
प्रदर्शनी में पहली बार ऑपरेशन थियेटर ऑन व्हील को भी शामिल किया गया है। इसमें जीवन बचाने वाली सभी सर्जरी की जा सकती हैं। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर के दो पार्ट हैं। पहाड़ी और दुर्गम एरिया में इसे हेलीकॉप्टर के जरिये पहुंचाया जा सकता है।

---------
सेना भर्ती की जानकारी भी देंगे
सेना की ओर से प्रदर्शनी के लिए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट पर फोकस है। प्रदर्शनी में युवाओं को सेना के प्रति प्रेरित कर सेना भर्ती के लिए जानकारी दी जाएगी। युवा सेना में अपना कॅरिअर बना सकते हैं।

प्रदर्शनी में पूरी होगी आर्मी के टैंक में बैठकर राइड लेने की चाहत
17 और 18 को आयोजित होगी सेना की शस्त्र-शौर्य-शक्ति प्रदर्शनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed