फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अनियंत्रित ट्रैक्टर के टायर तले दबने से एक की मौत, 5 घायल

अनियंत्रित ट्रैक्टर के टायर तले दबने से एक की मौत, 5 घायल

Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर के टायर तले दबने से एक की मौत, 5 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
शनिवार को गांव बड़वा में बाईपास पर हिसार की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर के सामने अचानक नीलगाय आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित डिवाइडर पर जाकर अनियंत्रित हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को खेतों में काम रहे लोगों ने यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उन्हें भिवानी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी ले गई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सिद्धमुख थाना के अंतर्गत आने वाले गांव दयावट के 6 लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सिवानी से हिसार की तरफ जा रहे थे। बड़वा में बाईपास पर थोड़ा चलकर अचानक एक नीलगाय ट्रैक्टर के सामने आ गई। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे उस पर सवार रामफल उर्फ झिंडू ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ट्रैक्टर पर सवार मनोज, कालूराम, भीम, रतन और मुंशीराम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान चिकित्सकों ने रामफल को मृत घोषित कर दिया जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ख्याली राम ने बताया कि इस मामले इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

---------------
अनियंत्रित ट्रैक्टर के टायर तले दबने से एक की मौत, 5 घायल
बड़वा बाईपास पर नीलगाय के सामने आने पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed