फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   13 students of GJU's Physiotherapy Department selected for internship

Hisar News: जीजेयू के फिजियोथेरेपी विभाग के 13 विद्यार्थियों का इंटर्नशिप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
13 students of GJU's Physiotherapy Department selected for internship
चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई। 
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के फिजियोथेरेपी विभाग के 13 विद्यार्थियों का जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। इसके लिए 13 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया था। चयनित विद्यार्थी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से मिले।
विज्ञापन




विभागाध्यक्ष प्रो. जसप्रीत कौर ने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, आवास, भोजन सहित समस्त आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही उन्हें व्यवसाय प्रशासन के विभिन्न पहलुओं में भी व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कंपनी के एचआर प्रबंधक अर्जुन ने चयनित पूजन, सोनिया, रितु, नीरज, प्रेरणा, पूजा, आशु, रेणु, मुस्कान, सोनिका, आशा, कुमकुम और महक को बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमने ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया है, जो भविष्य में कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed