{"_id":"603162fd8ebc3ee96c5de8b9","slug":"126-student-will-go-to-manali-from-haryana-hisar-news-rtk5964027120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 126 विद्यार्थी जाएंगे मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 126 विद्यार्थी जाएंगे मनाली
विज्ञापन
चेतन वर्मा
हिसार। समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, रंगोली सहित 19 विधाओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 126 विद्यार्थी मनाली जाएंगे। शिक्षा विभाग ने हिसार, जींद, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, गुरुग्राम और रेवाड़ी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को यह मौका दिया है। जिन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर किसी भी विधा में भाग लिया है या फिर विजेता रह चुके हैं, उन विद्यार्थियों को मनाली घूमने का मौका मिलेगा।
शिक्षा विभाग की ओर चार दिन का टूर तैयार किया है, जोकि पांच से नौ मार्च तक मनाली में चलेगा। इस योजना की खास बात यह है कि शिक्षा विभाग की ओर से अलग-अलग गतिविधि करवाई जाएंगी, जिनमें पैरासेलिंग, वाटर गेम, पहाड़ पर चढ़ना, एयर गन शूटिंग, ट्रैकिंग, तीरंदाजी, पुल पर चढ़ना, पेड़ पर चढ़ना आदि शामिल हैं। विद्यार्थियों को इनमें शामिल होकर प्रकृति का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
छह लाख 30 हजार रुपये खर्च करेगा शिक्षा विभाग
शिक्षा विभाग की ओर से इस योजना में कुल छह लाख 30 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। हिसार, जींद, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, गुरुग्राम व रेवाड़ी जिलों से कुल 63 लड़के और 63 लड़कियों का तय मानकों के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रत्येक जिले से नौ लड़के व नौ लड़कियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विशेषज्ञ दल की निगरानी में होगी गतिविधि
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए नेचर एडवेंचर क्लब की मदद ली है। इनमें ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व सिक्किम के विशेषज्ञ शामिल हैं। पांचों राज्यों से एक-एक विशेषज्ञ को शामिल कर एक दल से शिक्षा विभाग ने अनुबंध किया है। इन विशेषज्ञ दल की निगरानी में ही विद्यार्थी गतिविधि कर प्रकृति का आनंद ले सकेंगे। (संवाद)
बजट भी आवंटित
5 से 9 मार्च तक मनाली टूर के प्रोग्राम पर शिक्षा विभाग ने मुहर लगा दी है। 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस योजना में शामिल किया गया है। बजट भी आवंटित कर दिया गया है।
- रामकुमार, कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षा विभाग, पंचकूला।