फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1.24 crore sanctioned for the damaged roads at the bus stand; construction to begin soon.

Hisar News: बस स्टैंड की टूटी सड़कों के लिए 1.24 करोड़ मंजूर, जल्द शुरू होगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
1.24 crore sanctioned for the damaged roads at the bus stand; construction to begin soon.
हिसार। शहर के बस स्टैंड की टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 1.24 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। जल्द ही बीएंडआर की ओर से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इससे रोडवेज विभाग के साथ-साथ रोजाना बस स्टैंड आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


फिलहाल लोकल बस स्टैंड से जीएम कार्यालय तक जाने वाली सड़क की हालत खस्ता है। सीसी से बनी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। इससे यहां से गुजरने वाली बसों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही यात्रियों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। यात्री और रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


हिसार डिपो से होता है 200 बसों का संचालन

हिसार डिपो से प्रतिदिन करीब 200 बसों का संचालन होता है। इनमें हजारों यात्री सफर करते हैं। सड़क के निर्माण से बसों के चालक-परिचालकों के साथ यात्रियों को भी राहत मिलेगी। बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएंडआर लगाएगा टेंडर

सड़क का निर्माण बीएंडआर की ओर से करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर अलॉट होने के बाद एजेंसी सड़क का निर्माण कार्य करेगी।

बस स्टैंड परिसर के अंदर से वाहन लेकर गुजर रहे आम लोग

उधर, आम लोग बस स्टैंड परिसर के अंदर से वाहन लेकर गुजर रहे हैं। बस स्टैंड का एक गेट ऋषि नगर श्मशान घाट रोड की तरफ बना हुआ है। ऐसे में श्मशान घाट रोड से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहन चालक बस स्टैंड परिसर से होकर गुजरते हैं। इससे बसों के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर हो चुका है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

- प्रीतम सिवाच, यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article