फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   134-ए के तहत दाखिला न देने पर स्कूल संचालक होंगे गिरफ्तार

134-ए के तहत दाखिला न देने पर स्कूल संचालक होंगे गिरफ्तार

Sun, 19 May 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
134-ए के तहत दाखिला न देने पर स्कूल संचालक होंगे गिरफ्तार
हिसार/बालसमंद। नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों द्वारा दाखिला न देने पर जिला प्रशासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। प्रशासन अब दाखिला न देने पर निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करेगा। साथ ही जरूरत हुई तो स्कूल संचालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नियम 134-ए के तहत दाखिले के लिए अभिभावकों और उनके बच्चों को दाखिले के लिए काफी परेशानियां आ रही थीं। निजी स्कूल अपनी मनमानी करते हुए अवैध फीस की मांग करते हैं। हर रोज अभिभावक जिला उपायुक्त के पास दाखिला देने संबंधित शिकायतें लेकर आ रहे थे। इस पर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी नीता अग्रवाल ने बताया कि निजी स्कूल दाखिला देने के लिए अपनी मनमानी करते आ रहे थे, जिसकी शिकायत लेकर अभिभावक हर रोज आ रहे थे। अब जिला उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मनमानी करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अग्रवाल ने बताया कि अगर कोई निजी स्कूल अभिभावकों से किसी प्रकार की फीस की मांग करता है तो उन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अंतर्गत स्कूल की मान्यता रद्द की जाएगी। साथ ही स्कूल संचालक की गिरफ्तारी करके आगामी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


मनमानी करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। अगर स्कूल संचालक किसी प्रकार की फीस की मांग करता है तो अभिभावक शिकायत करें। स्कूल संचालक की मान्यता और उसकी गिरफ्तारी दोनों काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीता अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी।

134-ए के तहत तीन साल की बकाया राशि जल्द होगी जारी
बालसमंद। 134-ए के तहत निजी स्कूलों की बकाया राशि प्रदेश सरकार जल्द जारी करने जा रही है। जिले के निजी स्कूल संचालक 134-ए के तहत दाखिले के लिए इसलिए मना करते आ रहे थे कि उनकी बकाया राशि जारी न होने के कारण आनाकानी करते नजर आ थे। शिक्षा विभाग अब निजी स्कूलों की बकाया राशि जल्द जारी करने वाला है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूलों का पिछले तीन सालों का बकाया पैसा अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले काफी वर्षों से नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों का बकाया पैसा रुका हुआ था। पैसा रुका होने के कारण इस वर्ष निजी स्कूल विद्यार्थियों को दाखिला देने से आनाकानी करते हुए नजर आ रहे थे, जिससे अभिभावक और बच्चे खुद असमंजस में थे। निजी स्कूल एसोसिएशन ने राशि जारी न होने के कारण धरने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी। एसोसिएशन ने आश्वासन देने के बाद धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया था। अब प्रदेश सरकार अपने वादे को पूरा करने जा रही है। जिला अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह उन स्कूलों का तीन साल का बकाया जारी कर दिया जाएगा, जिन्होंने नियमित विद्यार्थियों की सूची कार्यालय में जमा करवाई थी।


नियम 134-ए के तहत जिले के निजी स्कूलों का बकाया पैसा अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। राशि उन्हीं स्कूलों को जारी की जाएगी, जिन्होंने नियम 134-ए के विद्यार्थियों की जानकारी कार्यालय को जमा करवा रखी है।
- नीता अग्रवाल, कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed