{"_id":"5c744336bdec22521332125f","slug":"121551123254-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में बोले अमित शाह, दूसरी बार मोदी सरकार बनते ही देश से बाहर निकाल देंगे घुसपैठिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बोले अमित शाह, दूसरी बार मोदी सरकार बनते ही देश से बाहर निकाल देंगे घुसपैठिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि देश में दूसरी बार मोदी सरकार बनने पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैले घुसपैठियों को देश से बाहर निकाल देंगे। इस समय 40 लाख घुसपैठिये देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। शाह सोमवार को हिसार के पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं के बूथ व शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब केंद्र की मोदी सरकार ने घुसपैठियों को बाहर निकालने का प्रयास किया तो कांग्रेस के राहुल गांधी और उसके सहयोगी दलों ने हाहाकार मचाना शुरू कर दिया। क्या घुसपैठिये इनके चचेरे भाई लगते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को घुसपैठियों को लेकर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। उनके साथ प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, सह प्रभारी विश्वास सारंग, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व सांसद सुधा यादव सहित कई नेता भी उपस्थित थे।
आतंकवादी गलतफहमी में मत रहें, यह नरेंद्र मोदी की सरकार है..
अमित शाह ने कहा कि पुलवामा में आतंकवादी हमला करके आतंकवादियों ने देश को तोड़ने का प्रयास किया है। मगर उन आतंकवादियों से कहना चाहूंगा कि गलतफहमी में मत रहना, यह नरेंद्र मोदी की सरकार है। जब से मोदी सरकार बनी है, तब से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। गोली का जवाब गोली से दिया है। देश की जनता को इतना आश्वस्त करना चाहते हैं कि आने वाले समय में मोदी सरकार आतंकवाद से इस तरह निपटेगी कि आतंकवाद का मूल नाश हो जाए।
विज्ञापन
भाजपा चाहती है उसी जगह बने राम मंदिर, जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ
अमित शाह ने कहा कि भाजपा चाहती है कि अयोध्या में उसी जगह पर राम मंदिर बने, जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ है। मंदिर जल्द बनना चाहिए। हमने राम मंदिर के निर्माण पर अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है। अब वह कांग्रेस से कहना चाहते हैं कि वह भी अपना स्टैंड स्पष्ट करें।