फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रो रेसलिंग लीग के चौथे चरण में एमपी योद्धा टीम की ओर से उतरेगी पूजा ढांडा

प्रो रेसलिंग लीग के चौथे चरण में एमपी योद्धा टीम की ओर से उतरेगी पूजा ढांडा

Mon, 14 Jan 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रो रेसलिंग लीग के चौथे चरण में एमपी योद्धा टीम की ओर से उतरेगी पूजा ढांडा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। यूथ ओलंपियन पूजा ढांडा सोमवार से शुरू हो रहे प्रो रेसलिंग लीग के चौथे चरण में एमपी योद्धा की ओर से मैदान में उतरेंगी। पूजा का चयन 20 लाख रुपये में इस टीम में हुआ है। यह लीग पंचकूला, लुधियाना और नोएडा में 31 जनवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें पूजा विभिन्न प्रतिद्वंद्वियों से दो-दो हाथ करती दिखाई देंगी। उल्लेखनीय है कि प्रो रेसलिंग लीग के तीसरे चरण में गत वर्ष पूजा ढांडा ने वर्ल्ड चैंपियन की सिल्वर मेडलिस्ट ओडिनाय व ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हेलन जैसी पहलवानों को कड़ी शिकस्त दी थी।
पूजा वर्तमान में रेसलिंग की फोर्थ रैंकिंग खिलाड़ी हैं। उनकी इसी उपलब्धि को देखते हुए एमपी योद्धा टीम में चयन किया गया है। पूजा के इस चयन पर खेल निदेशक भूपेंद्र सिंह व कोच सुभाष सोनी ने विश्वास जताया कि पूजा इस बार भी अपने खेल कौशल का परिचय दिखाते हुए विभाग, शहर व अभिभावकों का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में हासिल कीं कई उपलब्धियां
वर्ष 2018 पूजा ढांडा के लिए काफी यादगार वर्ष रहा। जनवरी 2018 में प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप के सीजन थ्री में पूजा ने जहां गोल्ड मेडल प्राप्त किया था, वहीं अप्रैल 2018 में गोल्ड कॉस्ट में हुए कॉमनवेल्थ में रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह सितंबर में भी पूजा ढांडा ने मेडवेद्स ग्रांड प्रिक्स रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुड़ाना की बेटी हैं पूजा
खेल विभाग हिसार में बतौर कुश्ती प्रशिक्षक एवं कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा ढांडा मूल रूप से गांव बुड़ाना निवासी अजमेर ढांडा की बेटी हैं, जो पशुपालन विभाग में जीएलएफ में कार्यरत हैं। पूजा की मां कमलेश ढांडा हाउस वाइफ हैं और बड़ा भाई सुमित ढांडा फायर ऑफिसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed