{"_id":"5c06d229bdec2241ad18b44b","slug":"121543950889-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो-बसपा ने अमित सैनी को बनाया प्रत्याशी, दुष्यंत चौटाला का फोकस सिर्फ रैली पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो-बसपा ने अमित सैनी को बनाया प्रत्याशी, दुष्यंत चौटाला का फोकस सिर्फ रैली पर
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। भाजपा के बाद अब इनेलो-बसपा गठबंधन ने भी मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। गठबंधन ने बार एसोसिएशन के पूर्व जिला सचिव अमित सैनी को मैदान में उतारा है।
इसके जरिये शहर के तीसरे सबसे बड़े वोट बैंक को साधने का प्रयास किया गया है। वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला का फोकस पूरी तरह 9 दिसंबर की रैली पर है। इसलिए वह आधी-अधूरी तैयारी के साथ कोई उम्मीदवार घोषित करने से बच रहे हैं। फिर भी उन्होंने बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का फैसला लेने की बात कही है। उधर, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल मंगलवार को शहर में पहुंच गई और शाम को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मेयर प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन किया। जिंदल हाउस भी अपने पत्ते बुधवार को ही खोलेगा।
तीन बार हारने के बाद चौथी बार में जिला सचिव बने थे अमित
अमित सैनी पिछले 12 साल से वकालत कर रहे हैं। वह तीन बार हारने के बाद चौथी बार में साल 2014-15 में बार एसोसिएशन के जिला सचिव बने थे। इसके बाद 2017 में उन्हें एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनने का मौका मिला। इसी साल अप्रैल में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में अमित सैनी ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। मगर इस चुनाव में वह पांचवें स्थान पर रहे थे। उन्हें 115 वोट मिले थे। अमित सैनी इनेलो लीगल सेल के अध्यक्ष भी रहे हैं।
विज्ञापन
1975 से देवीलाल परिवार के साथ जुड़ा है अमित सैनी का परिवार
मेयर प्रत्याशी अमित सैनी का परिवार 1975 से पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के परिवार से जुड़ा है। अमित के पिता रामकुमार सैनी दस साल तक इनेलो के हिसार हलकाध्यक्ष भी रहे हैं। रामकुमार सैनी पिछले 25 साल से रेलवे रोड दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वहीं वह सैनी सभा ट्रस्ट में भी कई पदों पर रहे हैं।
सैनी समाज के 30 हजार से अधिक हैं मतदाता
पंजाबी और अग्रवाल समाज के बाद सैनी समाज के शहर में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। सैनी समाज के मतदाताओं की संख्या 30 हजार से अधिक हैं। ऐसे में अगर जातिगत समीकरणों को साधते हुए इनेलो कड़ी मेहनत करती है तो भाजपा और जिंदल हाउस के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है।
दुष्यंत चौटाला ने बंद कमरे में ही की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
मंगलवार को सांसद दुष्यंत चौटाला ने अर्बन इस्टेट स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। हिसार के कार्यकर्ताओं से मेयर पद के चुनाव को लेकर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने भी सांसद को 9 दिसंबर की रैली पर अधिक फोकस रखने को कहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के नाम और निशान बिना चुनाव लड़ने का फायदा नहीं है। इस पर दुष्यंत ने उन्हें बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में फैसला लेने की बात कही।
सावित्री जिंदल ने भी दावेदारों से अलग-अलग की बात
पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेत्री सावित्री जिंदल ने भी अपने आवास पर मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इससे पहले उन्होंने मेयर पद के दावेदारों से अलग-अलग बात की। पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, पूर्व चेयरमैन अरविंद खरींटा, पूर्व चेयरमैन बिहारी लाल राड़ा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी, बीर सिंह ख्यालिया आदि के साथ चर्चा की। हालांकि पहली बैठक में सावित्री जिंदल किसी एक दावेदार पर अपनी सहमति नहीं बना पाई।
अग्रवाल समाज के लोगों के साथ भी की अलग से बैठक
मेयर चुनाव पूरी तरह जातिगत रंग ले चुका है। शहर में सबसे अधिक मतदाता वाली तीन प्रमुख जातियों को लुभाने की भरसक कोशिश हुई है। भाजपा ने पंजाबी बिरादरी से गौतम सरदाना को टिकट थमा दी है तो इनेलो ने सैनी बिरादरी के अमित सैनी को। अब अग्रवाल समाज के वोटरों को एकतरफा जिंदल हाउस की तरफ करने की कवायद शुरू हुई है। इसीलिए सावित्री जिंदल ने कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद अग्रवाल समाज के लोगों की अलग से बैठक बुलाई।
उधर, तीसरे दिन मेयर व पार्षद पद के लिए आए केवल तीन नामांकन
मंगलवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। तीसरे दिन मेयर पद के लिए दो और पार्षद पद के लिए एक नामांकन फार्म दाखिल हुआ। मेयर के लिए डिफेंस कालोनी निवासी हेमंत सिंह और चंदूलाल गार्डन निवासी अनिल कुमार ने फार्म भरा जबकि वार्ड नंबर 14 से पार्षद पद के लिए सेक्टर 16-17 आरडब्लयूए के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने नामांकन दाखिल किया। मेयर प्रत्याशियों के नामांकन एडीसी एएस मान ने जमा किए जबकि जितेंद्र श्योराण का फार्म हुडा कार्यालय में एलएओ विजेंद्र भारद्वाज ने जमा किया।
हमारे गठबंधन की ओर से अमित सैनी के रूप में सशक्त उम्मीदवार मेयर पद के लिए उतारा गया है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगे। बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद अमित सैनी का नामांकन भरवाएंगे।
- सतबीर सिसाय, जिलाध्यक्ष, इनेलो
हमारा पूरा फोकस फिलहाल 9 दिसंबर को जींद में होने वाली रैली पर है। अभी निगम चुनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई है। रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 9 दिसंबर के बाद ही इस विषय पर कोई चर्चा की जाएगी।
- दुष्यंत चौटाला, सांसद