फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जुगलान के सरकारी स्कूल में शिक्षिका व प्रिंसीपल के बीच हुआ विवाद, साथी शिक्षक बैठे धरने पर

जुगलान के सरकारी स्कूल में शिक्षिका व प्रिंसीपल के बीच हुआ विवाद, साथी शिक्षक बैठे धरने पर

Thu, 01 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जुगलान के सरकारी स्कूल में शिक्षिका व प्रिंसीपल के बीच हुआ विवाद, साथी शिक्षक बैठे धरने पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। जुगलान गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कंप्यूटर शिक्षिका और प्रिंसिपल के बीच विवाद के बाद साथी शिक्षकों ने विरोध में धरना देते हुए नारेबाजी की। कंप्यूटर शिक्षिका दीपमाला ने बताया कि वह वोकेशनल शिक्षक है और कंप्यूटर पढ़ाती है। वह बुधवार को अटेंडेंस प्रोफॉर्मा पर हस्ताक्षर करवाने के लिए प्रिंसिपल के पास गई, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। उसने अपने साथी शिक्षकों को बताया तो उन्होंने भी प्रिंसिपल से बात की, लेकिन उन्होंने साइन नहीं किए। इसके बाद सभी शिक्षकों ने प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद प्रिंसिपल राज चुटानी ने मामले की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह को दी। बीईओ मौके पर पहुंचे और शिक्षकों को आश्वासन देकर शांत कराया।

शिक्षकों की लड़ाई-बच्चों बाधित हो रही पढ़ाई
ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में शिक्षकों की गुटबंदी चल रही है, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सामोता ने कहा कि स्कूल में पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों को शिकायत भी दी जा चुकी है। एडीसी को शिकायत सौंपी गई थी, जिस पर बीईओ जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लड़ाई में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन


दीपमाला मैडम कॉन्ट्रेक्ट पर लगी हुई हैं। वे अंडर टेकिंग पर साइन करने का दबाव बना रही थीं। उनका कहना है कि दूसरी कंपनी ने उनकी कंपनी को टेकओवर कर लिया है, इसलिए आप अंडरटेकिंग साइन कर दीजिए, जबकि मुझे इसका अधिकार नहीं है, यह तो उच्च अधिकारी मुझे आदेश करेंगे तभी मैं कर सकती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज चुटानी, प्राचार्या, गवर्नमेंट सी.से. स्कूल, जुगलान

पंचायत की तरफ से एक शिकायत एडीसी को भेजी गई थी। एडीसी ने जांच का जिम्मा मुझे सौंपा था, इसलिए मैं जांच करने स्कूल पहुंचा था। स्कूल में काफी दिनों से शिकायतों का दौर चल रहा है। आपस में शिक्षकों का तालमेल नहीं है। ग्रामीण चाहते हैं कि सभी शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाए। मैंने जांच रिपोर्ट बनाकर एडीसी को सौंपनी है।
ज्ञान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जानकारी मिलेगी तो जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी।
बलजीत सहरावत, डीईओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed