फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सरसों के खेत में धरना देकर बैठे समिति सदस्य बोले मंगलवार से परमानेंट धरना

सरसों के खेत में धरना देकर बैठे समिति सदस्य बोले मंगलवार से परमानेंट धरना

Tue, 27 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सरसों के खेत में धरना देकर बैठे समिति सदस्य बोले मंगलवार से परमानेंट धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मलिक गुट की जमीन पर धरना देने पहुंचे सांगवान गुट को प्रशासन ने करीब अढ़ाई साल पुरानी तरकीब से पछाड़ दिया। जमीन पर पानी भरकर सांगवान गुट के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बाद में हवा सिंह सांगवान गुट के लोगों ने अपनी दो साल पुरानी भगाना वाली जगह पर ही धरना दिया।
करीब अढ़ाई साल पहले भाजपा सरकार बनने के बाद पहली सितंबर 2015 में जाट आरक्षण के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ तो प्रशासन ने धरनास्थल पर पानी भर दिया था। इसी तरकीब पर प्रशासन ने वर्ष 2016 में जून में जाट समिति के जिला प्रधान हिम्मत सिंह की जमीन पर भी पानी भर दिया था। इसी तरकीब को तीसरी बार अपनाते हुए प्रशासन ने हवा सिंह सांगवान गुट को धरना देने से रोका। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे रामायण रेलवे ट्रैक के पास धरनास्थल की जमीन पर पानी भरा मिला।
विज्ञापन

इसके बाद कमांडेंट हवा सिंह सांगवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि किसी दूसरी जगह पर धरना दिया जाएगा जिसके बाद गांव भगाना की जमीन को धरने के लिए चुना गया। इस जमीन पर हवा सिंह सांगवान गुट ने 2016 में भी जनसभा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पानी हमने नहीं नहीं भरा। हां यह तो सही है कि हमने जमीन देने से इनकार कर दिया था। जमीन पर बैठने के रोकना प्रशासन का काम था। प्रशासन ने अपनी तरकीब से रोका होगा। हम 31 मार्च तक सरकार पर भरोसा करेंगे। उसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।
-रामभगत मलिक, प्रदेेश महासचिव, मलिक गुट।
----------------------
यह प्रशासन की ओच्छी हरकत थी। इस तरह से हमारे आंदोलन को कुचला नहीं जा सकता। हम हर हाल में धरना देंगे। जितना हमें दबाने का प्रयास होगा उसका उतना करारा जवाब मिलेगा। जनता इसका हिसाब लेगी। इसमें कुछ समय जरूर लग सकता है।
-दलजीत पंघाल, जिला अध्यक्ष, हवा सिंह सांगवान गुट
----------------------------------------
जाट समाज के युवाओं की रिहाई की जाए। सभी केस खत्म किए जाएं। सरकार हमें सभी केस की लिस्ट दे। जाट समाज को आरक्षण दिया जाए। इन मांगों को लेकर हम धरना चलाएंगे। जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक विरोध जारी रहेगा।

-हवा सिंह सांगवान, प्रदेश अध्यक्ष जाट आरक्षण समिति
---------------------------------
करीब दो घंटे सरसों के खेत में धरना
दोपहर करीब तीन बजे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य गांव भगाना के पास एक खेत में धरना देकर बैठे। इन लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं को रिहा करने की मांग की। धरने की जानकारी मिलने के बाद हिसार के एसडीएम परमजीत मलिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना खत्म करने की अपील की। जिस पर समिति ने कहा कि हम मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके बाद समिति ने एक अनुमति के लिए एक लिखित पत्र सौंपा जिस पर प्रशासन ने मंगलवार को जवाब देने के लिए कहा है।

सांगवान गुट के मंसूबों पर फिरा पानी, सरसों के खेत में बैठ दिया धरना
सांगवान गुट धरना देने पहुंचा तो पानी से लबालब मिला धरनास्थल
पानी हमने नहीं भरा, प्रशासन ने अपनी तरकीब से रोका होगा : मलिक गुट
सरसों के खेत में धरना देकर बैठे समिति सदस्य बोले-मंगलवार से नियमित धरना
-अढ़ाई साल पुरानी तरकीब से टाला ट्रैक के पास का धरना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed