{"_id":"5a6245974f1c1ba1268b557d","slug":"121516389783-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा अवश्य बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा अवश्य बनेगा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा अवश्य बनेगा। हिसार से दिल्ली तक फोरलेन से सिक्सलेन सड़क बनाए जाने की योजना, दिल्ली तक तीव्र गति की ट्रेन चलाना उसी कड़ी का एक हिस्सा है।
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने सब्जीमंडी मंडल के बूथ नंबर 23 शास्त्री नगर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी मित्र इस विषय में जनता को भ्रमित कर रहे हैं। प्रदेश और शहर में हो रहे विकास कार्य उनको अखर रहे हैं। यह उसी बौखलाहट का नतीजा है।
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जिन युवक-युवतियों की उम्र 18 वर्ष होने पर भी वोट नहीं बने हैं, उन्हें बीएलए या पार्टी के बूथ अध्यक्ष से मिलकर या सीधे चुनाव आयोग कार्यालय में फॉर्म भरकर अपना वोट अवश्य बनवाना लेना चाहिए। इस समय 450 स्थानों पर विकास कार्य चल रहे हैं। सीसी की नई सड़कों का निर्माण, रिपेयरिंग का काम, वाल टू वाल इंटरलॉकिंग, पार्कों का सौंदर्यीकरण का काम करवाया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, सुभाष नागपाल, वेद मिगलानी, ओमप्रकाश असीजा, चंद्रभान, सुमित गुज्जर, सुशील महंच, श्यामलाल, जगदीश शर्मा, सुरेंद्र मेहरा, फतेहचंद छाबड़ा, रामप्रकाश पपरेजा, अमर जांगड़ा, सोमनाथ बब्बर, सुभाष, विजय मुंजाल आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हिसार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा अवश्य बनेगा : विधायक गुप्ता