{"_id":"5a60fb8e4f1c1b8c268b5240","slug":"121516305294-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम स्वच्छता सर्वे: अधिकारी बोले, सक्षम युवाओं फीडबैक के 1400 अंक दिलाना अब तुम्हारे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम स्वच्छता सर्वे: अधिकारी बोले, सक्षम युवाओं फीडबैक के 1400 अंक दिलाना अब तुम्हारे हाथ
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
लघु सचिवालय में सीटीएम शालिनी चेतल और निगम के एसई रामजीलाल ने वीरवार को सक्षम युवाओं की बैठक ली। सक्षम युवाओं को उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारे शहर में स्वच्छता सर्वे के लिए क्यूसीआई की टीम आने वाली है। जो आप लोगों ने अभी तक प्रयास किए हैं, वो अच्छे रहे हैं। बस इसी तरह कुछ दिन और जुटे रहो। शहर की रैंकिंग अच्छी आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिटीजन फीडबैक की रैंकिंग में हिसार सबसे टॉप पर है। हमारे शहर के लोगों ने फीडबैक देकर नंबर एक पर ला दिया है। ये सब सक्षम युवाओं की मेहनत से हुआ है। उन्होंने कहा कि ओडीएफ को लेकर भी सक्षम युवाओं ने खूब प्रयास किए। इसके कारण शहर को ओडीएफ फ्री घोषित किया जा सका। उन्होंने मौके पर ही सक्षम युवाओं को स्वच्छ हिसार को लेकर बनाई गया ऑडियो सांन्ग दिखाया और कहा कि ये सॉन्ग इन तीन युवाओं और ओडियो-वीडियो बनाने वाली टीम का है, जिन्होंने निगम को फ्री में ये सब तैयार करके दिया है। अगर ये गाना हम माया नगरी मुंबई के प्रोफेशनल से तैयार करवाते तो पांच लाख से ज्यादा खर्च आता।
वीडियो देखकर बोले सक्षम युवा, सच नहीं है वीडियो
सक्षम युवाओं को अधिकारियों ने स्वच्छ हिसार के नाम पर दिए जाने वाले संदेश को लेकर बनाई वीडियो दिखाई। वीडियो सॉन्ग के साथ शहर के अच्छे एवं साफ-सुथरे हिस्से के शॉट्स लिए गए थे। ये वीडियो देखकर युवाओं से रहा नहीं गया। उन्होंने कहा कि वीडियो में तो हमारा शहर काफी साफ दिख रहा है, लेकिन हकीकत में तो नहीं है। हमें इसमें सच्चाई दिखानी चाहिए। इसके बाद सीटीएम शालिनी चेतन ने संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आवाज आ रही थी कि वीडियो में सच्चाई नहीं, ये किसने कहा वो खड़े हो जाओ। कुछ पल रुकने के बाद एक युवक खड़ा हुआ, उसने कहा मैंने कहा। सीटीएम ने कहा, शाबाश! तुम ठीक कह रहे हो, सच बोलना चाहिए। सच दिखाना भी चाहिए। इस पर एसई रामजीलाल ने बात संभाली और कहा कि ये मोटीवेशनल वीडियो है, हम इसमें गंदगी दिखाएंगे तो लोग मोटीवेट कैसे होंगे। मोटीवेशन के लिए अच्छी चीजें या सामने लानी होती हैं, न कि गंदी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
अधिकारी बोले : सक्षम युवाओं ! फीडबैक के 1400 अंक दिलाना अब तुम्हारे हाथ
- स्वच्छता का संदेश देने के लिए बनाया गया गाने का भी प्रमोशन किया