{"_id":"5a3175274f1c1ba7668b9e18","slug":"121513190695-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से जींद के बीच घटेगी 12 किलोमीटर की दूरी-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से जींद के बीच घटेगी 12 किलोमीटर की दूरी-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार से जींद को सीधा जोड़ने के लिए नई सड़क के निर्माण को मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हिसार से जींद के बीच सड़क का सफर 12 किलोमीटर कम हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने हिसार और जींद के बीच दो सड़कों के निर्माण को मंजूरी देकर इन जिलों के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। हिसार को जींद से सीधा जोड़ने वाली सड़क नहीं थी। अब एक साथ दो सड़कें बनने का रास्ता साफ हो गया है। इन सड़कों के निर्माण से दोनों शहरों के बीच का सफर 12 किलोमीटर कम हो जाएगा।
नारनौंद के विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने इन सड़कों के निर्माण की घोषणा की थी। अब सरकार ने इन दोनों सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दोनों सड़कों के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। इनमें पहली सड़क हिसार से मिर्जापुर, खरकड़ी, मसूदपुर, लोहारी, राखी शाहपुर, मिलकपुर और गुलकनी से होते हुए जींद को जोड़ेगी। इसी प्रकार दूसरी सड़क हिसार से मिर्जापुर, खरकड़ी, चानौत, मसूदपुर, मोठ और नारनौंद होते हुए जींद के बीच बनाई जाएगी। हिसार से जींद के बीच सड़क की लंबाई 62.7 किलोमीटर होगी। इस सड़क के बनने से हिसार से जींद की दूरी 12 किलोमीटर कम हो जाएगी। वर्तमान में हिसार से वाया बरवाला जींद जाने पर इन दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 75 किलोमीटर है। नई सड़क की चौड़ाई को भी बढ़ाते हुए सात मीटर रखा गया है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से सबसे अधिक लाभ नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को होगा, क्योंकि दोनों सड़कें इसी विधानसभा क्षेत्र से होते हुए हिसार से जींद को जोड़ेंगी।
पोर्टल के जरिये जमीन अधिग्रहण
इन दोनों सड़कों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिये जिले में पहली बार जमीन की खरीद होगी। इस सड़क के निर्माण से हिसार से जींद की ओर जाने वाले हर यात्री को सीधे तौर पर 10 रुपये की बचत होगी। फिलहाल रोडवेज में प्रति किलोमीटर करीब 90 पैसा प्रति किलोमीटर किराया है। इस हिसाब से 12 किलोमीटर कम होने पर 10 रुपये किराया कम हो जाएगा।