फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नगर निगम के गेट पर कर्मचारियों का बेमियादी धरना शुरू

नगर निगम के गेट पर कर्मचारियों का बेमियादी धरना शुरू

Fri, 17 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
नगर  निगम के गेट पर कर्मचारियों का बेमियादी धरना शुरू
नगर निगम के गेट पर कर्मचारियों का बेमियादी धरना शुरू
विज्ञापन

हिसार। अपनी मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ हिसार इकाई का बेमियादी धरना नगर निगम के गेट पर वीरवार को शुरू हुआ। धरने की अध्यक्षता प्रवीन कुमार प्रधान ने की।

मीटिंग में सचिव जिले सिंह टांक ने संबोधित किया कि यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी की आयुक्त हिसार, ज्वाइंट कमिश्नर, सीनियर अकाउंटेंट से गत 10 सितंबर को हुई थी। दो महीने बाद भी नगर निगम प्रशासन ने मीटिंग में हुए समझौते को लागू नहीं किया है। इसलिए मजबूरन कर्मचारियों को धरना देना पड़ रहा है। कर्मचारियों की मांगों दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पक्के कर्मचारियों को एलटीसी देने, बातचीत में सातवें वेतन आयोग को लागू करने, न्यूनतम वेतन अपने घोषणा पत्र अनुसार समान काम-समान वेतन देने, ऑफिस स्टाफ और ठेके पर रखे गए स्टाफ व मालियों का वेतन समय पर देने बारे, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पदों पर स्थायी भर्ती करने, फायर विभाग में कार्यरत अग्निशमक, चालकों को नियम 2016 में ढील देकर रिक्त पदों पर समायोजित कर नियमित करने व फायर विभाग के कर्मचारियों को वर्दी देने, विभाग में कार्यरत चतुर्थ व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लॉट देने सहित जोखिम भत्ता देने, सभी कर्मचारियों का धुलाई भत्ता बढ़ाने, ठेका प्रथा, निजीकरण बंद करने, ईएसआई, ईपीएफ सुविधा लागू कर ईपीएफ का पैसा कर्मचारियों के खाते में डालने, ईएसआई कार्ड बनवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर बनी सहमति को लागू नहीं किया जा रहा है। धरने पर सोनू, नरेश, जयभगवान, पवन, मंजीत, अजमेर, फायरमैन कश्मीर सिंह, नरेश कुमार, संदीप, सतबीर, कुलदीप फौजी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed