{"_id":"59fcc1434f1c1bc9678b94d5","slug":"121509736771-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%ऊंचा दर बाबे नानक दा मैं सोभा सुण के आया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%ऊंचा दर बाबे नानक दा मैं सोभा सुण के आया’
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गुरुद्वारा नागोरी गेट में प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री सिंह सभा नागोरी गेट ने गुरु नानक देव महाराज के 548वें प्रकाश गुरु पर्व पर गुरुद्वारा को फूलों व लडिय़ों से सजाया गया। हरियाणा के सबसे बड़े निशान साहिब का विधिवत रूप से चौला साहिब बदला। इससे पूर्व संगतों ने निशान साहिब को दूध व जल से स्नान करवाया।
इस मौके पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। अमृतसर से पहुंची पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन को रवाना किया गया। नगर कीर्तन के साथ-साथ चल रही पंजाब से पहुंची गतका टीम व फौजी बैंड ने हैरत अंगेज करतबों से शहरवासियों का मनोरंजन किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से चलकर नगर के विभिन्न मार्गों राजगुरु मार्केट, तेलियान पुल, भगत सिंह चौक, इंदिरा मार्केट, मुल्तानी चौक, गांधी चौक से होते हुए वापस नागोरी गेट स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन के साथ चल रहे स्थानीय रागी जत्थों ने सुंदर शब्दों ‘ऊंचा दर बाबे नानक दा मैं सोभा सुण के आया’, सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानण होया’, मेरे सतगुरु जी कृपा करो, कृपा करो’, बाबा जी सानूं ना बिसरो’ आदि शब्दों से पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। जगह संगतों द्वारा दूध, खीर, फल व अन्य खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया। कमेटी के प्रधान रमिन्द्र सिंह शंटी, सचिव जसवंत सिंह भुल्लर के अलावा सतनाम सिंह बाबा, सुखविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, हरमिन्द्र सिंह टक्कर, कुलविंद्र सिंह गिल, संजीव सिंह पिन्ना, जसवंत सिंह आहुजा, सोनू खुराना, गुरजीत सिंह, प्रीतम सिंह जुनेजा, गुरभेज सिंह व सुखजीत सिंह आदि ने अपनी सेवाएं दी।
-----------
युवा एकता संगठन ने लगाई छबील
युवा एकता संगठन की ओर से डोगरान मोहल्ला में नगर कीर्तन मंडल के लिए छबील लगाई। श्रद्धालुओं को दूध व बिस्कुट का वितरण किया। जसवीर कौर, सरदार राजविन्द्र सिंह, सरदार कर्मजीत सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, मोहित कथूरिया, अविनाश नागपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--------------
जैन महोत्सव के लिए दिल्ली से जैन संत संघ रवाना
हिसार। पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के लिए विराग सागर महाराज ने सहसंघ (50 साधुओं के साथ) दिल्ली से पैदल विहार प्रारंभ कर दिया है। साधुओं का सहसंघ 9 नवंबर को हिसार में प्रवेश होगा। पीएलए पेट्रोल पंप के पास गुरु शिष्य मिलन होगा। पूरे समारोह को सुसज्जित व भव्य बनाने के लिए दूसरे राज्यों से कारीगरों को बुलाया गया है। सभा के लगभग 70 श्रद्धालु हिसार से दिल्ली में जैन साधुओं की अगुवाई के लिए पहुंचे हैं।