{"_id":"599c7f0a4f1c1b61038b4788","slug":"121503428362-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 25.6 एमएम बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 25.6 एमएम बारिश, गर्मी से मिली राहत
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दोपहर बाद मौसम में अचानक हुए बदलाव के साथ शहर में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 25.6 एमएम बारिश हुई है। बारिश के चलते शहर के निचले क्षेत्र में जलभराव हो गया।
शहर में सुबह से बादल छाए रहे। इसके बाद करीब ढाई बजे मौसम में बदलाव के साथ तेज बारिश हुई। हालांकि कई क्षेत्रों में यह बारिश हल्की से मध्यम रही, वहीं कुछ क्षेत्र में तेज बारिश रही। बारिश के कारण लोगों को उमस भरे वातावरण से निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हकृवि मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
एक घंटे में हो गया जलभराव
मात्र एक घंटे की बारिश से शहर में पानी भर गया। जिंदल चौक से बस स्टैंड तक शहर के मुख्य चौक और मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सामान्य अस्पताल भी पानी से भर गया। शहर की मुख्य सड़कों व चौक पर पानी भरने के कारण जगह-जगह जाम लगने की स्थित बनी रही। वहीं सिवानी में मंगलवार दोपहर अचानक हुई बारिश से सिवानी क्षेत्र में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। सिवानी क्षेत्र में करीब पांच एमएम बारिश हुई। बारिश के इंतजार में बैठे किसानों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
फोटो 40 से 42
26 तक रहेगा मौसम में बदलाव