फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   12 days later, another accident with a destitute animal in the city, the cow hit an 80-year-old old man, fractured the ribs, condition critical

12 दिन बाद शहर में बेसहारा पशु से एक और हादसा, गाय ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, पसलियों में फ्रैक्चर, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
12 days later, another accident with a destitute animal in the city, the cow hit an 80-year-old old man, fractured the ribs, condition critical
सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग को रौंदता सांड़। - फोटो : Hisar
हिसार। प्रदेश के निकाय मंत्री अपने शहर की समस्याओं को लेकर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 12 दिन बाद ही शहर में बेसहारा पशु के कारण एक और हादसा हो गया। शनिवार सुबह वार्ड 5 में एक सांड़ ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। चिकित्सकों के अनुसार सांड़ की टक्कर से बुजुर्ग की पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है। इस कारण से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। फिलहाल बुजुर्ग को आईसीयू में रखा हुआ है। चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्ग को अभी तीन-चार दिन और आईसीयू में रखना पड़ेगा। इससे पहले 18 जुलाई को वार्ड-6 में गाय की टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर निवासी 80 वर्षीय ज्ञानचंद शनिवार सुबह घर के पास किराना की दुकान से सामान लेने गए थे। घर लौटते समय रास्ते में खड़े एक सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर घायल कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। बुजुर्ग ज्ञानचंद के पौते मोहित बुद्धिराजा की जंभेश्वर मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ज्ञानचंद सुबह 6 बजकर 48 मिनट 12 सेकेंड पर हाथ में ब्रेड लेकर दुकान से बाहर निकलते हैं। जैसे ही वह दुकान से बाहर आते हैं, वहां पहले से ही साथ लगती गली के मोड़ पर एक सांड़ खड़ा होता है। बुजुर्ग को भी इसी गली में ही जाना है। वह पहले सांड़ को दूर से ही भगाने का प्रयास करते हैं। मगर सांड़ वहां से नहीं जाता है। इस पर बुजुर्ग सांड़ के पीछे से गली में जाने का प्रयास करते हैं। जैसे ही वह गली में दाखिल होते हैं तो सांड़ उनकी तरफ मुड़कर उन पर हमला कर देता है और उन्हें टक्कर मारकर नीचे जमीन पर गिरा देता है। इसी बीच वहां मौजूद एक व्यक्ति सांड़ को वहां से भगाता है और बुजुर्ग को संभालता है।
विज्ञापन

हादसे के आठ घंटे बाद निगम ने सांड़ को पकड़कर गोशाला पहुंचाया
उधर हादसे के 8 घंटे बाद नगर निगम कर्मचारियों ने सांड़ को पकड़कर कुरुक्षेत्र गोशाला पहुंचाया। चूंकि निगम के पास पशु पकड़ने के लिए कोई गाड़ी नहीं है। इस पर निगम प्रशासन ने कुरुक्षेत्र गोशाला से पशु एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और उसके जरिये सांड़ को गोशाला में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद अमित ग्रोवर ने घायल बुजुर्ग का हालचाल जाना
वार्ड 14 के पार्षद अमित ग्रोवर अस्पताल में घायल बुजुर्ग का हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान पार्षद ग्रोवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी कोई घटना होती है, तब 2-3 पशु पकड़ने का ड्रामा किया जाता है। हिसार में निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व मेयर गौतम सरदाना ने चुनाव में शहर को पशु मुक्त करने के नाम पर वोट मांगे थे। मगर साढ़े तीन साल बाद हालात बदतर बने हुए हैं। ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने हर मीटिंग में मांग उठाई है कि निगम प्रशासन बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सड़कों पर पशुओं को दौड़ाकर ले जाने वाले और दूध निकाल कर पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने वाले पशुपालकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखे, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। निगम प्रशासन जल्द कुछ नहीं करता है तो शहर के मुख्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।
वार्ड में हैं काफी डेयरियां
शास्त्री नगर सुधार समिति के प्रधान सुभाष नागपाल ने बताया कि वार्ड में काफी संख्या में पशु डेयरियां चल रही हैं। इन डेयरियों के संचालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जो हादसे का कारण बनते हैं। इसके अलावा काफी बेसहारा पशु भी वार्ड में घूमते रहते हैं। निगम प्रशासन को जल्द एक बड़ा अभियान चलाकर शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करना चाहिए।

इस साल नगर निगम एरिया में बेसहारा पशु के कारण हुए हादसे
- 6 जनवरी 2022 को आजाद नगर में गाय से टकराकर बाइक सवार होमगार्ड जवान धर्मबीर सिंह की मौत हो गई थी।
- 10 मार्च 2022 को शहर के योग नगर में गाय ने 69 वर्षीय राजकुमार खट्टर को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
- 19 मार्च 2022 को 12 क्वार्टर एरिया निवासी प्रशांत को गाय ने रौंदकर कर घायल कर दिया था।
- 18 जुलाई 2022 को टिब्बा दानाशेर में गाय की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
एरिया में पशुओं की संख्या बहुत ज्यादा है। जब से नई सब्जी मंडी शिफ्ट हुई है तब से पशुओं की संख्या और बढ़ गई है। बड़े स्तर का पशु पकड़ने का अभियान चलाने की जरूरत है। आज ही इस बारे में निकाय मंत्री से भी बात हुई थी।
- भीम महाजन, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed