फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   119 new corona positive case found in hisar

कोरोना से एक की मौत, 119 मिले नए संक्रमित भी मिले

Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
119 new corona positive case found in hisar
जिले में मंगलवार को हांसी एरिया के 76 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जो जिले की 44वीं कोविड-19 मौत है। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को 2 महिलाओं के कोरोना से मौत हुई थी। इसी के साथ 119 नए कोरोना मामले मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 5108 हो गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल ने बताया कि मृतक संक्रमित व्यक्ति फीवर, सांस की बीमारी व छाती के दर्द, दिल की बीमारी सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त था। फिलहाल उसका उपचार होली हेल्प अस्पताल में चल रहा था। वह 5 सितंबर को संक्रमित मिला था और शुरू से ही उसकी हालत गंभीर थी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद विभाग द्वारा टीम की निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। मंगलवार को कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी काफी बढ़ा है, जो 71.61 हो गया है। मंगलवार को मिले ज्यादातर मरीजों में युवा शामिल है, और संपर्क में आने के कारण कोरोना चेन के जरिए अधिक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed